script

पहली मुलाकात में कैसे जीता था अनुष्का का दिल? खुद विराट कोहली की जुबानी सुनिए

locationनई दिल्लीPublished: Aug 06, 2021 06:30:37 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

अनुष्का ने साल 2017 में इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से शादी की है। दोनों देश के सबसे चर्चित कपल हैं। उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

virat_kohli_anushka_sharma_2.jpg

Virat Kohli Anushka Sharma

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस वक्त फिल्मों से दूर हैं और परिवार के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने एक बेटी वामिका को जन्म दिया है। ऐसे में वह अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं। अनुष्का ने साल 2017 में इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से शादी की है। दोनों देश के सबसे चर्चित कपल हैं। उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। अब विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अनुष्का के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अनुराग बसु ने करिश्मा कपूर से आलिया भट्ट को कपूर परिवार में शामिल करने को कहा, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रिएक्शन

वीडियो में विराट ने बताया कि कैसे उन्होंने पहली ही मुकालात में अनुष्का का दिल जीत लिया था और किस तरह दोनों एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्ट हुए। विराट वीडियो में कहते हैं कि अनुष्का से मिलने से पहले वह काफी नर्वस थे। ऐसे में जब वह अनुष्का के सामने गए तो स्थिति संभालने के लिए उन्होंने एक जोक क्रैक किया जो काफी अजीब था। हालांकि, इस पर अनुष्का ने कुछ इस तरह रिएक्ट किया कि दोनों हमेशा के लिए इमोशनली कनेक्ट हो गए। अनुष्का ने कहा कि पहली बार उनसे कोई इस तरह का जोक कर रहा हो जो वो खुद बचपन में फेस कर चुकी हैं।
https://twitter.com/hashtag/ENGvIND?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
विराट कोहली का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट की मुलाकात साल 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने एक शैम्पू का एड किया था। उनका ये शूट तीन दिनों तक चला था। इस बीच दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए थे। लेकिन उसके बाद दोनों को एहसास हुआ कि दोनों बहुत हद तक एक-दूसरे जैसे ही हैं। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार का रिश्ता शुरू हो गया।
ये भी पढ़ें: नरगिस फाखरी ने बयां किया दर्द, डायरेक्टर के साथ न सोने पर गवाएं कई प्रोजेक्ट्स

virat_kohli_anushka_sharma.jpg
साल 2017 में विराट और अनुष्का ने इटली में शादी की थी। दोनों की शादी उस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैली थीं। शादी के बाद से ही दोनों को एक कपल के तौर पर बहुत प्यार मिलता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अनुष्का शर्मा फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद से ही अनुष्का फिल्मों से गायब हैं और उन्होंने अभी तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।
virat_kohli_anushka_sharma_1.jpg

ट्रेंडिंग वीडियो