बॉलीवुड

ऐश्वर्या के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय ने Abhishek Bachchan को दी जन्मदिन की बधाई, कभी एक्ट्रेस के प्यार में थे दीवाने

विवेक ओबेरॉय ने अभिषेक बच्चन की जन्मदिन की बधाई
ट्वीट कर कही दिल की बात
कभी ऐश्वर्या राय से बेइन्ताह प्यार करते थे विवेक

Feb 05, 2021 / 06:42 pm

Neha Gupta

Vivek Oberoi and Aishwarya Rai

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज यानी 5 फरवरी को अपना जन्मदिन (Abhishek Bachchan Birthday) मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच उन्हें एक ऐसे शख्स ने भी बर्थडे की शुभकामनाएं दे दी हैं जिसे देखकर लोगों को थोड़ी हैरानी हो रही है। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अभिषेक को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने दिल की बात कही है। एक वक्त था जब विवेक दीवानों की तरह ऐश्वर्या राय से प्यार किया करते थे। यहां तक कि वो ऐश के लिए सलमान से भी लड़ गए थे।

विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- हैप्पी बर्थडे अभिषेक बच्चन। ये दिन आपके लिए खुशियों और सेलिब्रेशन से भरा रहे। मैं आपके लिए कामना करता हूं कि आपका जन्मदिन बहुत ही अच्छा रहे मेरे दोस्त। विवेक के इस ट्वीट पर कई यूजर्स रिएक्ट कर रह हैं। वहीं कई एक्टर की तारीफ भी कर रहे हैं।

https://twitter.com/juniorbachchan?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि विवेक इससे पहले भी कई बार बच्चन परिवार के लिए अपनी शुभकामनाएं भेज चुके हैं। पिछले साल बच्चन फैमिली के कोविड-19 संक्रमित होने के दौरान भी विवेक ने सबके लिए प्रार्थना की थी। साथ ही ऐश्वर्या और आराध्या के लिए भी दुआ मांगी थी।

गौरतलब हो कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या बेहद टूट गई थीं। उस वक्त विवेक ओबेरॉय ने उन्हें संभाला था। ऐश्वर्या और विवेक ने कुछ वक्त तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी थीं। लेकिन तभी विवेक ने सलमान खान से पंगा ले लिया जिसने उनका पूरा करियर बदलकर रख दिया। विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान पर कई आरोप लगाए। इसके बाद विवेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में भी दरार आ गई। हालांकि बाद में विवेक ने सलमान से कई बार माफी भी मांगी है।

Home / Entertainment / Bollywood / ऐश्वर्या के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय ने Abhishek Bachchan को दी जन्मदिन की बधाई, कभी एक्ट्रेस के प्यार में थे दीवाने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.