scriptWar Box Office Collection Day 8: ऋतिक-टाइगर की ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 8 दिन में कमाए इतने करोड़ | War Box Office Collection Day 8, Hrithik -Tiger Film Earns Rs 228 Cr | Patrika News

War Box Office Collection Day 8: ऋतिक-टाइगर की ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 8 दिन में कमाए इतने करोड़

Published: Oct 10, 2019 04:16:00 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है

war_box_office_collection_day_8_.jpg

नई दिल्ली: War Box Office Collection Day 8 बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘वॉर’ ने पर सिनेमाघरों में गदर मचा रखा है। फिल्म ‘वॉर’ को दशहरा त्यौहार का भी भरपूर फायदा मिला। फिल्म ने अपने सातवें दिन ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने रिलीज के अपने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है. फिल्म ने आठवें दिन सभी भाषाओं में करीब 11.20 करोड़ की कमाई की है.जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है।

https://twitter.com/hashtag/War?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/War?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें फिल्म ने रिलीज के पहले दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, तीन दिन में 100 करोड़, चार दिन में 125 करोड़, 5 दिन में 150 करोड़ और 6 दिन में 175 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 7 दिन तो कमाल दिखाते हुए 200 करोड़ का आकड़ा भी पार कर लिया। वहीं इस फिल्म ने 8 दिन करीब 11.20 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने अबतक 225 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
war_hhjbkjbh.jpeg
फिल्म कमाई ऐसी ही चलती रही तो तो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर’ जल्द ही 300 करोड़ का भी पार कर देगी।बता दें कि फिल्म को लोगों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। लोग दोनों की जोड़ी बहुत भा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो