scriptरिलीज हुआ क्या कूल हैं हम-3 का पहला गाना, देखें | Watch first song of movie 'Kya super cool hain hum 3' | Patrika News

रिलीज हुआ क्या कूल हैं हम-3 का पहला गाना, देखें

Published: Dec 21, 2015 03:03:00 pm

आफताब शिवदसानी, तुषार कपूर और मंदना करीमी की आगामी फिल्म क्या कूल हैं हम 3 का पहला गाना जवानी ले डूबी रिलीज हुआ है

Jawani le doobi

Jawani le doobi

मुंबई। आफताब शिवदसानी, तुषार कपूर और मंदना करीमी की आगामी फिल्म क्या कूल हैं हम 3 के ट्रेलर को अबतक लगभग 6 लाख लोग देख चुके हैं। इस फिल्म के बोल्ड ट्रेलर को देखकर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 

हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना जवानी ले डूबी रिलीज हुआ है। इस गाने में अफताब और तुषार गौहर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह गाना ट्रेलर से बिल्कुल अलग है। बेहद ही सलीकेदार दिख रहा है। इसमें कोई अश्लीलता नजर नहीं आ रही है।

गौरतलब है कि इस फिल्म के ट्रेलर को पॉर्न कॉमेडी के नाम पर प्रचारित किया गया। जिसमें मंदना बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा आफताब और तुषार भी बेहद ही अश्लील अवतार में दिखे। पब्लिसिटी के लिए इस ट्रेलर को 40 पॉर्न साइट्स पर भी रिलीज किया गया है। हालांकि यह गाना इससे बिल्कुल अलग दिख रहा है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो