scriptबीमार लग रहीं हैं चित्रांगदा सिंह, देखें तस्वीरें | Patrika News
बॉलीवुड

बीमार लग रहीं हैं चित्रांगदा सिंह, देखें तस्वीरें

5 Photos
1 year ago
1/5

चित्रांगदा सिंह अपने लुक्स को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। ऐसे में उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करके सभी को चिंता में डाल दिया है। एक्ट्रेस की यह फोटो फैंस को भी परेशान कर रही हैं। फैंस लगातार उनसे उनकी तबीयत के बारें में पूछ रहे हैं।

2/5

चित्रांगदा सिंह ने कुछ तस्वीरें जो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं उनमें एक्ट्रेस ने बेड पर लेटे हुए सेल्फी ली है। शायद यह चित्रांगदा की सुबह उठने के बाद की तस्वीरें हैं, तभी शायद वह बीमार लग रही हैं। उनका चेहरा थोड़ा ऑफ लग रहा है।

3/5

ब्लैक एंड वाइट फोटोज में चित्रांगदा सिंह के बाल खुले हुए है और उन्होंने मेकअप भी नहीं कर रखा है। चित्रांगदा सिंह हमेशा स्टाइलिश लुक में ही अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती है, लेकिन एक्ट्रेस का यह लुक देखकर उनके सभी फैंस परेशान हो गए हैं।

4/5

चित्रांगदा सिंह ने अपनी इन फोटोज को कैप्शन दिया कि 'उनका मन बेड से उठने का नहीं हो रहा है तो क्यों ना बेड पर लेटे ही सेल्फी हो जाए'।

5/5

चित्रांगदा सिंह की इन फोटोज को देखकर फैंस काफी परेशान हो गए है, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी उनके फैंस को कोई रिप्लाई नहीं दिया है। कोई उनके लुक को सिंपल बता रहा है तो कोई उन्हें इस लुक में देखकर बीमार कह रहा है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.