Published: Aug 21, 2021 03:40:24 pm
पवन राणा
अक्षय कुमार के साथ बचपन में एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी थी। यह किस्सा खुद अक्षय ने एक कांफ्रेंस में सुनाया था। एक्टर के अनुसार, जब वे महज 6 साल के थे, तब लिफ्ट में काम करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने ये बात अपने पैरेंट्स को बताई और उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल इश्यूज पर न केवल फिल्में बनाते हैं, बल्कि रियल लाइफ में भी ऐसे इश्यूज पर आगे आकर काम करते हैं। वे अक्सर कहते हैं कि लोगों को सामाजिक मुद्दों पर बिना हिचक बात करनी चाहिए बजाय उन्हें जस का तस छोड़ देने के। एक बार खुद अक्षय ने अपने साथ हुए एक किस्से का जिक्र किया था। इस दौरान एक्टर ने बताया था कि जब वे 6 साल के थे तब एक व्यक्ति ने उनसे छेड़छाड़ की थी।