scriptजब डांस करते हुए फट गई थी Ranveer Singh की पैंट, दीपिका को पार्टी छोड़ लगाने पड़े थे टांके | When deepika padukone left the party stitched ranveer singhs torn pant | Patrika News

जब डांस करते हुए फट गई थी Ranveer Singh की पैंट, दीपिका को पार्टी छोड़ लगाने पड़े थे टांके

Published: Sep 14, 2021 06:35:37 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

रणवीर सिंह अक्सर अतरंगी ड्रेसिंग की वजह सुर्खियों में बने रहते हैं। उनको हमेशा उछलते-कूदते हुए या अलग लग तरह के आउटफिट पबने हमेशा देखा जा सकता है। लेकिन एक बार डांस करते हुए रणवीर सिंह की पैंट फट गई थी। दीपिका पादुकोण ने इस तरह से बचाई थी उनकी इज्जत।

deepika padukone stitched ranveer singhs torn pant

deepika padukone stitched ranveer singhs torn pant

नई दिल्ली। एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल के रूप में जाना जाता है। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है जितना पर्दे पर उनका रोमांस देखने को मिला है उससे कही ज्यादा ये लोग रियल लाइफ में भी रोमांटिक हैं। इसी रोमांटिक अंदाज के बीच दीपिका का एक पुराना वीडियो वायरल काफी हुआ है, जिसमें वो रणवीर की हरकतों का एक किस्सा बता रही हैं। दीपिका ने बताया कि कैसे एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह की पैंट फट गई थी।

दीपिका ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में रणवीर से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए बताया था कि जब हम लोग एक गाने के फंक्शन में गए थे उस दौरान रणवीर सिंह ने लूज पैंट पहनी हुई थी। वहां जाकर वो कुछ अजीब सा डांस स्टेप कर रहे थे, तभी अचानक उनकी पैंट बीच में फट गई। ऐसे में मैंने जल्दी से अपने बैग से सुई धागा निकालकर उनकी पैंट को सिला था। लोग वहां डांस कर रहे थे और मैं बैठकर रणवीर की पैंट सिल रही थी।

ranveer_deepika_6804745-m.jpg
ऐसे हुई प्यार की शुरुआत

वहीं, कपिल शर्मा कहते हैं कि रणवीर सिंह लकी हसबैंड हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर की शुरुआत फिल्म ‘रामलीला’ से हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और फिर प्यार हो गया। इस फिल्म के बाद दोनों ने साथ में कई फिल्में की। इस दौरान दोनों का इश्क भी परवान चढ़ रहा था। साल 2018 में दोनों इटली में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थीं। शादी के बाद अब दोनों फिल्म ’83’ में नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में दोनों पति-पत्नी के रोल में होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो