scriptजैकी श्रॉफ की गर्लफ्रेंड को उनकी पत्नी ने कहा था- हम दोनों जैकी से शादी कर लेते हैं, बहनों की तरह रहेंगे | When Jackie Shroff's wife Ayesha wrote a latter to his girlfriend | Patrika News

जैकी श्रॉफ की गर्लफ्रेंड को उनकी पत्नी ने कहा था- हम दोनों जैकी से शादी कर लेते हैं, बहनों की तरह रहेंगे

Published: Feb 14, 2021 11:04:32 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

जैकी श्रॉफ और आयशा की लव स्टोरी है काफी दिलचस्प
आयशा ने जैकी की गर्लफ्रेंड को लिखा था लेटर

jackie_shroff.jpg

Jackie Shroff

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को उनके अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले जैकी सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लेकिन उनका सफर इतना आसान नहीं रहा था। चॉल में रहने वाले जैकी ने अपनी मेहनत और संघर्ष से बड़ा मुकाम हासिल किया है और इसमें उनका साथ दिया है उनकी पत्नी आयशा (Ayesha Shroff) ने।
Salman Khan और शाहरुख खान फिर दिखेंगे साथ, ‘पठान’ फिल्म में सलमान का होगा कैमियो!

जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा की शादी को कई दशक हो चुके हैं। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। आयशा जैकी से इतना प्यार करती थीं कि वह उनकी दूसरी पत्नी बनने को भी तैयार थीं। उन्होंने जैकी की गर्लफ्रेंड को लेटर लिख कर कहा था कि हम दोनों बहनों की तरह रहेंगे।
साल 2002 में एक इंटरव्यू में जैकी और आयशा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। महज 13 साल की उम्र में आयशा और जैकी की मुलाकात हुई थी। जैकी आयशा से मिले और उनसे बात करना शुरू कर दिया। जैकी से मिलने के बाद आयशा को ऐसा लगा कि यहीं वो शख्स हैं जिनसे वह शादी करना चाहती हैं। लेकिन इस बीच जैकी का पुराना अफेयर आ गया। जैकी ने आयशा को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार करते हैं, जो पढ़ाई के लिए यूएस गई हुई हैं। जिसके बाद आयशा ने उनसे कहा कि वह उनकी गर्लफ्रेंड को एक लेटर लिखना चाहती हैं।
रिंकू शर्मा हत्याकांड पर एक बार फिर कंगना रनौत ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, बोलीं- दिल्ली जिहादी सत्ता है…

जैकी ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड किसी कोर्स के लिए अमेरिका चली गई थी। उन्होंने कहा था कि वह वापस आएंगी। लेकिन इस बीच उनकी मुलाकात आयशा से हो गई। आयशा से मिलकर उन्हें प्यार हो गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी अमेरिका वाली गर्लफ्रेंड के बारे में उन्हें बताया। जिस पर आयशा ने कहा कि वह उन्हें लेटर लिखना चाहती हैं। लेटर में आयशा ने लिखा कि तुम वापस क्यों नहीं आती? हम जैकी से शादी करेंगे और साथ में बहनों की तरह रहेंगे।” जैकी ने बताया कि अगर ऐसा होता तो आज मेरी दो बीवियां होती।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zb7bb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो