scriptइस एक्ट्रेस की सलाह पर सरोगेसी से पिता बने थे करण, शादी नहीं करने की वजह भी आई सामने | when Kajol gave surrogacy suggestion to karan johar | Patrika News

इस एक्ट्रेस की सलाह पर सरोगेसी से पिता बने थे करण, शादी नहीं करने की वजह भी आई सामने

locationमुंबईPublished: Jun 04, 2020 07:57:14 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

उन्हें सरोगेसी की मदद से अपने परिवार को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी।

इस एक्ट्रेस की सलाह पर सरोगेसी से पिता बने थे करण, शादी नहीं करने की वजह भी आई सामने

इस एक्ट्रेस की सलाह पर सरोगेसी से पिता बने थे करण, शादी नहीं करने की वजह भी आई सामने

बॉलीवुड में कई लोग ऐसे हैं, जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। इनमें करण जौहर और काजोल की जोड़ी भी फेमस है। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। अच्छे और बुरे वक्त में दोनों हमेशा साथ खड़े रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच कई बार तकरार भी हुई,लेकिन इनकी दोस्ती आज भी बरकरार हैं। दोनों कई बार साथ में पार्टियों और इंवेट्स में नजर आते हैं। बता दें कि करण के दो बच्चे हैं। ये दोनों बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए हैं। उन्हें सरोगेसी की सलाह काजोल ने ही दी थी।
इस एक्ट्रेस की सलाह पर सरोगेसी से पिता बने थे करण, शादी नहीं करने की वजह भी आई सामने
इस बात का खुलासा खुद करण ने किया था। काजोल ने करण को यह सलाह एक चैट शो के दौरान दी थी। दरअसल ये दोनों सिमी ग्रेवाल के शो Rendezvous with Simi Garewal पर साथ आए थे। यहां दोनों ने अपनी दोस्ती, बॉन्डिंग, जिंदगी और करण की शादी तक के बारे में बात की थी।
अब इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें करण जौहर के शादी के प्लान पर काजोल हंसते हुए नजर आईं। काजोल ने करण से कहा कि उन्हें चिंता है कि करण घाटकोपर के किसी लड़के से शादी कर लेंगे, जिस पर करण कहते हैं कि ऐसा कभी नहीं होगा। साथ ही करण ने कहा कि वे सेटल होने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। मां हीरू जौहर उन्हें किसी के भी साथ शेयर करने को तैयार नहीं होंगी।
इस एक्ट्रेस की सलाह पर सरोगेसी से पिता बने थे करण, शादी नहीं करने की वजह भी आई सामने
साथ ही करण ने कहा कि उनकी शादी होने के कोई चांस नहीं हैं। ऐसे में काजोल ने उन्हें सरोगेसी की मदद से अपने परिवार को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी। बाद में करण ने यही किया और सरोगेसी की मदद से जुड़वां बच्चे यश और रूही जौहर हुए। इनका जन्म 2017 में हुआ था। करण अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान करण अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो