बॉलीवुड

जब नोरा फतेही और Shraddha Kapoor ने एक साथ लगाए दिलबर सॉन्ग पर ठुमके, Video हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रसे नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) के डांस के चर्चे काफी हैं। नोरा फतेही को फिल्मों में सुपरहिट आइटम सॉन्ग्स के लिए जाना जाता है।

Aug 28, 2020 / 07:40 pm

Sunita Adhikari

Nora Fatehi Dance Video

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रसे नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) के डांस के चर्चे काफी हैं। नोरा फतेही को फिल्मों में सुपरहिट आइटम सॉन्ग्स के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने ‘दिलबर’ सॉन्ग से लेकर ‘गर्मी’ सॉन्ग जैसे धमाकेदार गानों पर डांस किया है। नोरा के डांस के सभी कायल हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है। इस ,वी डियो में नोरा फतेही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को दिलबर सॉन्ग पर डांस स्टेप्स सिखा रही हैं।
नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर का ये वीडियो बॉलीवुड बर्ड नाम के फैनपेज ने शेयर किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही दोनों की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही श्रद्धा कपूर को दिलबर सॉन्ग पर डांस स्टेप्स सिखाती नजर आ रही हैं। पहले तो श्रद्धा कपूर नोरा को फॉलो करती हैं उसके बाद श्रद्धा कपूर अपना ही बिंदास डांस करने लगती हैं। दोनों के डांस स्टेप्स लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। वीडियो में दोनों का बॉन्ड भी देखा जा सकता है।
आपको बता दें कि नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ (Street Dancer 3D) में नजर आए थे। फिल्म में दोनों के साथ एक्टर वरुण धवन भी लीड रोल में थे। नोरा फतेही ने फिल्म में वरुण धवन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था। आने वाली फिल्मों की बात करें नोरा फतेही जल्द ही भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं, श्रद्धा कपूर को आखिरी बार बागी 3 में देखा गया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ एक्टर टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। वहीं इस फिल्म में रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे भी अहम किरदार में नजर आए थे।

Home / Entertainment / Bollywood / जब नोरा फतेही और Shraddha Kapoor ने एक साथ लगाए दिलबर सॉन्ग पर ठुमके, Video हुआ वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.