बॉलीवुड

Social Media पर अचानक ‘अनिल कपूर’ को महाराष्ट्र CM बनाने की उठी मांग, जानें क्या है पूरा मामला

Who Will Be Maharashtra CM? : महाराष्ट्र चुनाव तो हो गए लेकिन बीजेपी और शिवसेना के बीच CM पद का पेंच फंस गया। दोनों पार्टियों के बीच चल रही तनाव की स्थिति पर Twitter User सक्रिय है। हाल ही में एक यूजर ने अनिल कपूर को मुख्यमंत्री की सलाह दे दी।

Oct 31, 2019 / 04:22 pm

rohit sharma

महाराष्ट्र चुनाव तो हो गए लेकिन बीजेपी और शिवसेना के बीच CM पद का पेंच फंस गया। दोनों पार्टियों के बीच चल रही तनाव की स्थिति पर Twitter User सक्रिय है। हाल ही में एक यूजर ने अनिल कपूर को मुख्यमंत्री की सलाह दे दी।
https://twitter.com/AnilKapoor?ref_src=twsrc%5Etfw
ट्विटर यूज़र ने लिखा, महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक @AnilKapoor को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। @Dev_Fadnavis और @AUThackeray क्या सोच रहे हैं ??
https://twitter.com/Shashan94821270/status/1189756780336701441?ref_src=twsrc%5Etfw
महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात पर अनिल कपूर ने यूजर को ट्विटर पर जबाव भी दे दिया। अनिल कपूर ने चंद शब्दों में ही इस सवाल का जबाव देते हुए कहा, ‘मैं नायक ही ठीक हूं।’
https://twitter.com/singham_fan/status/1189760670209724417?ref_src=twsrc%5Etfw
यूजर के इस सवाल पर कई अन्य यूजर्स ने भी जबाव लिखा, एक ने लिखा “वैसे यह सलाह बुरी नहीं है” तो एक यूजर का कमेंट आया सर, अगर जयललिता मुख्यमंत्री बन सकती हैं तो आप क्यों नहीं…
https://twitter.com/vikeshsingh44/status/1189824372963500032?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें, सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के मुख्यमंत्री बनने के सुझाव के साथ कमेंट की बाढ़ सी आ गई। बता दें, फिल्म नायक में अनिल कपूर ने एक दिन के लिए सीएम बने थे और बहुत सारे ऐसे काम किए जो जनता के हित में थे। जनता ने एक दिन के सीएम को काफी पसंद भी किया था।

Home / Entertainment / Bollywood / Social Media पर अचानक ‘अनिल कपूर’ को महाराष्ट्र CM बनाने की उठी मांग, जानें क्या है पूरा मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.