बॉलीवुड

क्यों रानी मुखर्जी का बहन काजोल से हुआ विवाद? सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा 

रानी मुखर्जी का चचेरी बहन काजोल के साथ लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। इस मामले में रानी मुखर्जी ने सालों बाद चुप्पी तोड़ी है।

मुंबईApr 24, 2024 / 10:32 am

Kirti Soni

रानी मुखर्जी-काजोल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी ने कई हिट से सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री जगत में खूब नाम कमाया है। काजोल और रानी मुखर्जी के बीच सालों से मनमुटाव चल रहे थे। इस मामले में रानी मुखर्जी ने कई सालों बाद बात की है। आइए जानते हैं की क्यों काजोल और रानी एक दूसरे थे खफा चल रहे थे? किस लिए शुरू हुआ दोनों के बीच विवाद?       

क्या था रानी मुखर्जी और काजोल के बीच का झगड़ा? 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी काजोल की चचेरी बहन है। पिछले कई सालों से काजोल और रानी मुखर्जी के बीच मन मुटाव चल रहे थे। अब रानी मुखर्जी और काजोल फिर से एक हो गए हैं। हाल ही में रानी मुखर्जी ने एक पोडकास्ट में बात करते हुए अपने और काजोल के रिश्ते पर बात की है। रानी ने काजोल के साथ हुए मनमुटाव को लेकर बोला, “फैमिली एक ऐसी चीज है कि जो हमेशा आपके साथ रहती है। कई बार मतभेद होते हैं लेकिन अगर उसका कोई ठोस कारण नहीं है तो फिर मतभेद क्यों होंगे। हमारे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही था। विवाद का कोई खास कारण नहीं था, मतभेद सिर्फ बातचीत न होने की वजह से हुआ था।”
यह भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 का बड़ा अपडेट, गाने की रिलीज डेट के साथ होगा बड़ा धमाका

रानी मुखर्जी और काजोल का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में देखा गया था। बॉलीवुड की एक्ट्रेस काजोल ने ओटीटी पर भी अपना डेब्यू कर लिया है। काजल को आखरी बार ‘द ट्रायल’ फिल्म में देखा गया था। जिसमें काजोल एक वकील का रोल करती हुई नजर आई थीं। इस फिल्म में काजोल के लिप लॉक सीन देखकर लोगों के होश उड़ गए थे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / क्यों रानी मुखर्जी का बहन काजोल से हुआ विवाद? सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.