बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने एक साल में कमाए इतने करोड़, फोर्ब्स की लिस्ट में दुनियाभर में मिला ये स्थान

अक्षय के अलावा Forbes list 2019 में हॉलीवुड प्रोड्यूसर और ‘बेवॉच’ ऐक्टर ड्वेन जॉनसन ‘द रॉक’ लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। ‘द रॉक’ ने 89.4 मिलियन डॉलर यानी 640 करोड़ रुपये…

Aug 22, 2019 / 11:13 am

पवन राणा

Akshay Kumar in Forbes list

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने एक साल में इतने करोड़ रुपए कमा लिए हैं कि उनको फोर्ब्स मैगजीन ( Forbes ) की सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले स्टार्स की सूची में चौथा स्थान मिला है। अक्षय इस सूची में शामिल होने वाले मात्र एक बॉलीवुड एक्टर हैं।
Forbes list 2019

जून 2018 से जून 2019 तक कमाए इतने रुपए
फोर्ब्स के अनुसार अक्षय कुमार ने जून 2018 से जून 2019 तक 65 मिलियन डॉलर यानी कि 465 करोड़ की कमाई कर ली है। अक्षय के अलावा इस सूची में हॉलीवुड प्रोड्यूसर और ‘बेवॉच’ ऐक्टर ड्वेन जॉनसन ‘द रॉक’ लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। ‘द रॉक’ ने 89.4 मिलियन डॉलर यानी 640 करोड़ रुपये कमाए हैं। ड्वेन जॉनसन के बाद ‘अवेंजर्स’ स्टार क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर का नाम शामिल है।

Kesari actor akshay kumar angry on reporter ask about ajay devgn

इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

अक्षय कुमार ने जैकी चैन, एडम सैंडलर, क्रिस इवांस, पॉल रुड और विल स्मिथ जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की लिस्ट में अन्य गैर-हॉलीवुड एक्टर जैकी चैन हैं जिनकी कुल कमाई 58 मिलियन डॉलर यानी 415 करोड़ है।

अक्षय के पास हैं ये प्रोजेक्ट्स
अक्षय की मूवी ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त का रिलीज हुई है। कमाई के मामले में यह मूवी खरी उतरी है। अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन ‘मिशन मंगल’ ने कर लिया है। अक्षय के पास अभी लाइन में कई फिल्में हैं। उन्होंने हाल ही में ‘गुड न्यूज’ पर काम पूरा किया। इसमें वह करीना कपूर खान के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं। फिलहाल अक्षय रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में कैटरीना कैफ के साथ काम कर रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी एक्टर ने शेयर की हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / अक्षय कुमार ने एक साल में कमाए इतने करोड़, फोर्ब्स की लिस्ट में दुनियाभर में मिला ये स्थान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.