scriptकेजीएफ अभिनेता यश ने ड्रामा मंडली से की थी अपने करियर की शुरुआत, पिता आज भी चलाते हैं बस | yash started his career with drama group his father is a bus driver | Patrika News

केजीएफ अभिनेता यश ने ड्रामा मंडली से की थी अपने करियर की शुरुआत, पिता आज भी चलाते हैं बस

locationनई दिल्लीPublished: Mar 28, 2022 04:46:28 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

पर्दे पर जब केजीएफ चैप्टर 1 रिलीज हुई तो फिल्म की कहानी और एक्शन ने लोगों को बीच हंगामा मचा दिया। हालांकि लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान गया इस फिल्म के हीरो पर जो दबंग और राउडी होने के साथ साथ सबसे अलग था। इस हीरो का नाम है रॉकिंग स्टार यश

yash
कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ’ का चैप्टर 2 ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म और फिल्म के हीरो दोनों की ही चर्चा होना शुरू हो गई है। पर्दे पर जब केजीएफ चैप्टर 1 रिलीज हुई तो फिल्म की कहानी और एक्शन ने लोगों को बीच हंगामा मचा दिया और इसका लीड एक्टर रातों रात हर किसी का पंसदीदा एक्टर बन गया। एक्टर यश (Yash) की कन्नड़ दर्शकों के बीच एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने कई हिट फिल्मों के साथ खुद को एक स्टार के रूप में स्थापित किया है।
अपनी अंतिम फिल्म KGF की रिलीज़ के साथ, जो ऑल ओवर इंडिया एक हिट फिल्म बन गई, यश (Yash) ने कन्नड़ इंडस्ट्री के अलावा भी अपने बाजार का विस्तार किया और साउथ के एक बड़े स्टार के रूप में उभरकर सामने आए आइए आपको बताते हैं यश के करियर से जुड़ी ख़ास बातें-
एक्टिंग के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई
यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ था। बहुत कम ही लोग ये बात जानते हैं कि यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनके पिता अरुण कुमार कर्नाटक ट्रांसपोर्ट सर्विस में ड्राइवर हैं और उनकी मां पुष्पा हाउस वाइफ हैं। यश को बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था। यश के घरवाले चाहते थे कि वे पढ़ लिखकर कुछ बन जाएं लेकिन यश की किस्मत में कुछ और ही लिखा हुआ था। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई तक बीच में छोड़ दी।
नाटक मंडली के बने सदस्य
यश सबसे पहले एक नाटक मंडली का सदस्य बने थे और यहां उन्होंने एक अभिनेता बनने के लिए अपने कौशल को प्रशिक्षित किया था। फिर वह वी। कारंत द्वारा स्थापित बेनाका थियेटर में शामिल हो गए और शुरुआती एक्टिंग वहीं से सीखी। उन्होंने स्टेज शो और टीवी शो से अपनी शुरुआत की।
टीवी शो में किया काम
यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हासन जिले के एक गांव भुवानाहल्ली में हुआ था। उनके बचपन का नाम नवीन कुमार गौड़ा है। यश के बचपन के दिन मैसूर में बीते थे जहां उन्होंने महाजन हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा ली। अपनी पढ़ाई के तुरंत बाद वह बिनाका नाटक मंडली में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने जाने माने ड्रैमिस्ट बी. भी. कारनाथ के बनाए बेनका ड्रामा के ग्रुप में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नंदा गोकुला नाम के कन्नड़ टीवी सीरियल से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया।
पिता आज भी चलाते हैं बस
बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि यश एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते हैं। यश के पिता अरुण कुमार जे KSRTC ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते थे। बाद में वह BMTC ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करने लगे। आज भी यश के पिता बस चलाते हैं। उनका मानना है कि इसी काम की बदौलत वह यश को इतना बड़ा बना पाए इसलिए वो ये नौकरी कभी नहीं छोड़ेगे।
सामाजिक कार्यों में भी शामिल
यश सामाजिक कार्य करने में भी सबसे आगे हैं। साल 2017 में उन्होंने यश मार्ग फांउडेशन शुरू किया। इस फांउडेशन ने कोप्पाल जिले में 4 करोड़ रुपये की लागत वाली एक झील बनवाई है, जिससे लोगों को पीने का साफ पानी मिलता है।
ऐसी है लव स्टोरी
यश की लव स्टोरी भी कुछ ख़ास है। यश ने अपनी को एक्टर राधिका पंडित से शादी की है। दोनों की पहली मुलाकात मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी से सेट पर हुई थी। दोनों की सगाई 12 अगस्त 2016 को गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में एक निजी समारोह में शादी की। यश ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पूरे कर्नाटक को इन्वाइट किया था। दोनों के दो बच्चे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो