script2 साल गायब रहे, अब लौटते ही किया धमाका, ‘मखना’ को 3 घंटे में मिले 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज | Yo Yo honey singh new song MAKHNA goes viral on internet | Patrika News

2 साल गायब रहे, अब लौटते ही किया धमाका, ‘मखना’ को 3 घंटे में मिले 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज

locationमुंबईPublished: Dec 21, 2018 06:07:13 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

उनके सॉन्ग ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

honey singh

honey singh

मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने लम्बे समय बाद फिर वापसी की है। उनका नया गाना ‘मखना’ रिलीज हो गया है। उनके सॉन्ग ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि हनी सिंह करीब 2 साल के ब्रेक के बाद लौटे हैं।

गाना रिलीज होते ही मचा तहलका:
हनी सिंह के इस गाने को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि फैंस बेसब्री से उनके गाने का इंतजार कर रहे थे। इस गाने को मात्र तीन घंटे में 2.5 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को यूट्यूब पर पर जारी किया गया है।

2 साल गायब रहे, अब लौटते ही किया धमाका, 'मखना' को 3 घंटे में मिले 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज

पार्टी सॉन्ग:
बता दें कि हनी सिंह का यह नया गाना पार्टी सॉन्ग है। इस गाने में सिंगर नेहा कक्कड़ भी हनी सिंह का साथ देती नजर आएंगी। सॉन्ग रिलीज से पहले हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,’मखाना बनाने की प्रक्रिया में मुझे वास्तव में बेहद मजा आया। मैं भूषण कुमार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इसके अलावा, आने वाले साल में उनके साथ कई प्रोजेक्ट्स की मैं उम्मीद कर रहा हूं।’

2 साल गायब रहे, अब लौटते ही किया धमाका, 'मखना' को 3 घंटे में मिले 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज

इसलिए दो साल तक रहे दूर:
बता दें कि हनी सिंह अपने स्वास्थ्य की वजह से कुछ समय तक लाइमलाइट से दूर रहे। इस बारे में उन्होंने कहा,’पिछले दो साल के बाद अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। स्वास्थ्य अच्छा है और इसलिए मैंने इस दौरान विभिन्न गानों पर काम किया है। दुनियाभर के संगीत से प्रेरणा लेते हुए और सीखते हुए, मैंने पिछले कुछ वक्त में कई गाने बनाए हैं।’

ट्रेंडिंग वीडियो