script55 साल की हुई रामायण की सीता, यह रुप देखकर आप भी जाएंगे चौंक | You will be surprised to see this form of Sita of Ramayana | Patrika News
बॉलीवुड

55 साल की हुई रामायण की सीता, यह रुप देखकर आप भी जाएंगे चौंक

55 साल की हुई रामायण की सीता, यह रुप देखकर आप भी जाएंगे चौंक

Mar 06, 2020 / 07:35 pm

Subodh Tripathi

ramayan

ramayan

रामायण में सीता माता का किरादार निभाने वाली दीपिका को आज भी लोग सीता मां ही मानते हैं। क्योंकि उन्होंने अपनी इस भूमिका से बाहर निकलकर काम नहीं किया है। ऐसे में कई लोग आज भी उनके पैर छू लेते हैं। हालांकि वे टीवी दुनिया से काफी दूर रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती है। उन्हें देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि जिस दीपिका को आपने सीता के रोल में देखा है वह अनूठे अंदाज में रहती है।

 

 

55 साल की हुई रामायण की सीता, यह रुप देखकर आप भी जाएंगे चौंक
रामानंद सागर के धार्मिक टीवी सीरियल रामायण से चर्चा में आई दीपिका चिखलिया ने करीब 16 साल की उम्र में यह किरदार निभाया था। आज उनकी उम्र 55 साल पार हो चुकी हैं। हालांकि उन्होंने फिल्मी और टीवी सीरियल की दुनिया में काफी कम काम किया है। लेकिन उन्होंने अपनी छबि को बनाए रखा। यही कारण है कि रामायण में काम करने के बरसों बाद भी लोग उन्हें सीता माता या सम्मान के रुप में देखते हैं।
55 साल की हुई रामायण की सीता, यह रुप देखकर आप भी जाएंगे चौंक
वर्तमान में इस तरह नजर आती है दीपिका

दीपिका चिखलिया ने कॉस्मेटिक कंपनी के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी की थी, जिसके बाद वे भी टीवी की दुनिया से दूर होकर अपने पति की कंपनी में हाथ बटाने लगी। इस कपंनी में बिंदी, नेलपॉलिश आदि श्रंगार की सामग्रियां बनती है। दीपिका इस कंपनी में रिसर्च और मार्केटिंग टीम को हैंडल करती हैं। ताकि उनका समय भी कटता रहे और कंपनी का काम भी हो। ऐसे में दीपिका के कुछ फोटो आपको हैरान कर देंगे। क्योंकि जिस दीपिका को आपने माता सीता के रुप में रामायण की वेषभूषा में देखा था वह साधारण लाईफ में आम लोगों की तरह ही नजर आती है।

Home / Entertainment / Bollywood / 55 साल की हुई रामायण की सीता, यह रुप देखकर आप भी जाएंगे चौंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो