scriptबिपाशा से बोले युवराज, अब शादी करने की बारी तुम्हारी | Yuvraj said to Bipasha bips now its your turn | Patrika News

बिपाशा से बोले युवराज, अब शादी करने की बारी तुम्हारी

Published: Nov 17, 2015 02:32:00 pm

बिपाशा बसु और युवराज सिंह की टि्वटर पर हुई बातचीत से देखकर ऐसा लग रहा है कि बिपाशा भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं

bipasha basu1

bipasha basu1

मुंबई। युवराज की सगाई की खबर आने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इस बारे में इशारा किया है खुद हेजल कीच के मंगेतर युवराज सिंह ने।

दरअसल हेजल कीच और युवराज की सगाई होने की खबर की पुष्टि होने पर बिपाशा बसु ने टि्वटर पर युवराज को इसकी बधाई दी। जिसका रिप्लाई करते हुए युवी ने भी अपने अंदाज में लिखा कि थैंक यू बिप्स कुमारी, अब तुम्हारी बारी। इस पर बिपाशा ने लिखा कि बिलकुल, जल्द मेरा नंबर भी आएगा।

युवराज और बिपाशा की इस बातचीत के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बिपाशा भी जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

गौरतलब है कि दोनों एक साल से साथ में हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है और अक्सर वे छुटि्टयां साथ ही मनाते हैं। इसके अलावा हाल ही में बिपाशा ने कहा था कि लिंकअप की खबरों से वे करण से रिश्ता नहीं तोड़ेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो