किम शर्मा- फिल्म ‘मोहब्बतें’ से चर्चा में आईं एक्ट्रेस किम शर्मा का नाम लंबे समय तक युवराज सिंह से जुड़ा। बताया जाता है कि दोनों ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि दोनों साल 2007 में अलग हो गए। दोनों के अलग होने की वजह युवराज की मां थी। ऐसा कहा जाता है कि युवी की मां को दोनों का रिश्ता पंसद नहीं था। इस फैसले के आगे युवराज की एक ना चली थी।
प्रीति जिंटा- बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘किंग्स इलेवन पंजाब’ की मालकिन प्रीति जिंटा का नाम भी युवी से जुड़ा चुका है। दोनों की एक दूसरे को गले लगने की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हुईं थीं। हालांकि प्रीति जिंटा ने खुले तौर पर इस रिश्ते को इनकार किया था।
दीपिका पादुकोण- एक समय युवराज सिंह, दीपिका पादुकोण से नजदीकियों के कारण भी खबरों में रहे। दोनों के डेटिंग की खबरें तब तेज हो गईं जब युवराज सिंह ने साल 2007 के टी 20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था। दीपिका को भी युवराज सिंह के लिए चियर्स करते देखा गया। यहां तक कि एक्ट्रेस ने युवराज के लिए बर्थडे पार्टी भी थ्रो की थी।
रिया सेन- दीपिका पादुकोण से अलग होने की खबरों के बाद युवराज का नाम एक्ट्रेस रिया सेन से जुड़ा। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। रिया और युवराज एक दूसरे का हाथ पकड़े भी देखे गए।
नेहा धूपिया- युवराज और नेहा धूपिया के रिश्ते की खबरें साल 2014 में सामने आई जब दोनों साथ में सोफी चौधरी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। लेकिन नेहा ने बाद में युवराज से रिश्ते की अटकलों को खारिज कर दिया था।