scriptZindagi Na Milegi Dobara की रिलीज के 9 साल बाद, जोया ने शेयर की ये BTS तस्वीरें | Patrika News
बॉलीवुड

Zindagi Na Milegi Dobara की रिलीज के 9 साल बाद, जोया ने शेयर की ये BTS तस्वीरें

4 Photos
4 years ago
1/4

बॉलीवुड फिल्ममेकर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इनमें से एक फिल्म है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dobara)। दोस्ती पर आधारित यह फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म को 9 साल हो गए हैं। इस मौके पर जोया ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ यादें शेयर की हैं।

2/4

दरअसल, जोया ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), अभय देओल (Abhay Deol) और खुद की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे मॉनीटर की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं।

3/4

तस्वीर पोस्ट करते हुए जोया ने लिखा,'मुझे लगता है कि हमने इसे पा लिया है।' ऋतिक रोशन ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'चीजें जो आपको शूटआउट करने के लिए बाध्य करती हैं। आई लव यू गाइज। सच में सबसे बेस्ट समय था ये।' फरहान अख्तर और अभय देओल ने भी कमेंट किया।

4/4

बता दें कि 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में कैटरीना कैफ और कल्की केकलां भी मुख्य भूमिका में थीं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.