बॉलीवुड

Abhay Deol ने बॉलीवुड स्टार्स पर George Floyd को सपोर्ट करने पर साधा निशाना, कहा- अपने देश पर भी ध्यान दे दो

अभय देओल ने बॉलीवुड स्टार्स पर कसा तंज (Abhay Deol slams Indian Celebs)
सेलेब्स ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट किया है (Celebrities supports Black Lives Matter Movement)
अभय ने भारत में घट रही तमाम घटनाओं को उठाने की बात कही

Jun 03, 2020 / 08:38 pm

Neha Gupta

Abhay Deol slams Indian Celebs

नई दिल्ली | अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत (George Floyd Death) के बाद वहां तो लोगों में गुस्सा दिखाई दे ही रहा है, साथ में भारत में भी इसपर बवाल मचा (Protest Against Racism) हुआ है। ब्लैक लाइव्स मैटर नाम से इसको सपोर्ट किया (Black Lives Matter Movement) जा रहा है। जिसमें कई सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तक ने ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट के जरिए इसके सपोर्ट किया है। जिसके बाद बॉलीवुड एक्टर अभय देओल (Abhay Deol on Indian Celebs) ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हमारे देश में भी बहुत कुछ ऐसा हो रहा है तो हम यहां बात पर सवाल क्यों नहीं उठाते हैं। अभय ने अपने पोस्ट के जरिए इंडियन सेलिब्रिटीज और मिडिल क्लास फैमिली को सलाह दी है कि अपने देश में वैसे अन्याय के खिलाफ भी शुरुआत करें।

अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम (Abhay Deol Instagram) पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा था प्रवासियों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की लाइफ में मैटर (Migrant Lives Matter) करती है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा- शायद अब इसका समय भी आ गया है? अब जब कई इंडियन सेलिब्रिटीज़ और मिडिल क्लास वाले अमेरिका में जातिवाद (Abhay Deol on racism in America) के खिलाफ खड़े रहे हैं, वो शायद देखना चाहेंगे कि उनके खुद के देश में क्या हो रहा है। अमेरिका ने हिंसा को पूरी दुनिया में फैलाया है, उन्होंने अपने कर्म से उस जगह को बहुत खतरनाक बना दिया है। मैं ये नहीं कहता कि वो इसे डिसर्व करते हैं, मैं कह रहा हूं कि उस पूरे क्रम को देखें। मैं कह रहा हूं कि अपने खुद के देश में घट रही गंभीर समस्याओं को सपोर्ट करिए (Abhay Deol on Support your own country)। अपने एक्शन्स खुद बनाएं। अपने मूवमेंट खुद बनाए (Create your own movement) जो आपके देश से जुड़े हुए हैं। ब्लैक लाइव्स मैटर का आंदोलन भी यही है। बड़े स्तर पर देखें तो इसमें कोई हम और वो नहीं है। ये देश की नहीं बल्कि पूरे ग्रह की लड़ाई है।

बता दें कि अभय देओल से पहले कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी इसी मुद्दें को उठा चुकी हैं। भारत में लॉकडाउन के चलते गरीब मजदूरों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सरकार और कई सेलेब्स द्वारा मदद की जा रही हैं लेकिन कई प्रवासी मजदूर (Migrant Workers) सड़क के रास्ते अपने घर जाने को मजबूर हुए थे।

Home / Entertainment / Bollywood / Abhay Deol ने बॉलीवुड स्टार्स पर George Floyd को सपोर्ट करने पर साधा निशाना, कहा- अपने देश पर भी ध्यान दे दो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.