बॉलीवुड

इन पंजाबियों ने कर रखा है आधे बॉलीवुड पर कब्जा, टीवी पर भी इन्हीं का राज

फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री में हजारों लोग हैं जो कि दूसरे प्रदेशों से हैं।

मुंबईJun 10, 2019 / 03:47 pm

Mahendra Yadav

punjabi in bollywood

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए रोजाना हजारों लोग मायानगरी मुंबई का रुख करते हैं। इनमें से कुछ ही लोग होते हैं, जो यहां सफल हो पाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री में हजारों लोग हैं जो कि दूसरे प्रदेशों से हैं। लेकिन इन लोगों ने यहां पर काफी शोहरत और दौलत हासिल की है। इनमें से बहुत से स्टार्स ऐसे हैं जो मूलत: पंजाब से हैं। एक तरह से बॉलीवुड और टीवी पर पंजाबी एक्टर्स का कब्जा है। आइए जानते हैं ऐसे स्टार्स के बारे में।

 

कपिल शर्मा:
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम है। उनका शो सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग युवाओं, बुजुर्ग और बच्चों में काफी है। पिछले साल दिसंबर में कपिल ने शादी की और शादी के बाद उन्होंने टीवी पर कमबैक किया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

 

इन पंजाबियों ने कर रखा है आधे बॉलीवुड पर कब्जा, टीवी पर भी इन्हीं का राज

सोनू सूद:
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी पंजाब से हैं। उनका जन्म पंजाब के मोगा में हुआ। कई बॉलीवुड फिल्मों में वे नेगेटिव रोल में भी नजर आ चुके हैं। उनके नेगेटिव रोल दर्शकों को काफी पसंद आते हैं।

 

इन पंजाबियों ने कर रखा है आधे बॉलीवुड पर कब्जा, टीवी पर भी इन्हीं का राज

अक्षय कुमार:
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को कौन नहीं जानता। इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर हैं अक्षय। उन्होंने फिल्मों के हर तरह के किरदार निभाए हैं। चाहे वह एक्शन रोल हो या कॉमेडी या फिर कोई गंभीर किरदार। उनके सभी रूप दर्शकों को काफी पसंद आए। अक्षय कुमार का जन्म भी अमृतसर पंजाब में हुआ था।

 

इन पंजाबियों ने कर रखा है आधे बॉलीवुड पर कब्जा, टीवी पर भी इन्हीं का राज

भारती सिंह:
टीवी की कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस भारती सिंह भी मूलत: पंजाब से ही हैं। उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। वह पिछले दिनों ‘खतरों के खिलाडी’ में नजर आई थीं। उनकी कॉमेडी से गंभीर माहौल में भी हल्का हो जाता है। फिलहाल वह ‘खतरा खतरा खतरा’ में नजर आ रही हैं। यह भी एक कॉमेडी गेम शो है। इसके अलावा वह ‘कपिल शर्मा शो’ में भी नजर आ रही हैं।

बता दें कि इनके अलावा पंजाब ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को कई दिग्गज कलाकार दिए हैं। अभिनेता धर्मेन्द्र भी पंजाब से हैं। इनके अलावा अमरीश पुरी, मदन पुरी, राजेश खन्ना, जितेन्द्र और बहुत से अभिनेता पंजाब से ही हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / इन पंजाबियों ने कर रखा है आधे बॉलीवुड पर कब्जा, टीवी पर भी इन्हीं का राज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.