scriptइन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की मौत आज भी है रहस्य | Bollywood Actresses Whose death are Still mystry | Patrika News
बॉलीवुड

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की मौत आज भी है रहस्य

उनकी मौत को लेकर कई ऐसे सवाल हैं, जिनकें जवाब आज तक नहीं मिल पाए।

Feb 27, 2018 / 01:20 pm

Mahendra Yadav

Sridevi, Divya Bharti and Parveen Babi

Sridevi, Divya Bharti and Parveen Babi

श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गई लेकिन उनकी मौत से जुड़े कुछ सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं। इससे उनकी मौत का रहस्य और गहरा गया है। वहीं बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी मौत एक मिस्ट्री बनकर रह गई। आज तक उनकी मौत को लेकर कई ऐसे सवाल हैं, जिनकें जवाब आज तक नहीं मिल पाए। आज तक लोग उनकी मौत पर भरोसा नहीं कर पाते। आज हम ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मौत आज भी एक रहस्य है।
जिया खान:
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की बहुत कम में मौत हो गई। जिया खान 25 वर्ष की उम्र में जून 2013 को इस दुनिया को अलविदा कह गई। जिया खान अपने फ्लैट में पंखे से लटकी पाई गई थी। कोई नहीं जानता कि उनकी मौत का सच क्या है। इस मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर आत्महत्य़ा के लिए उकसाने का केस चला लेकिन उन्हें जमानत मिल गई। लेकिन आज भी उनकी मौत एक रहस्य है।
दिव्या भारती
दिव्या भारती की मौत भी आज तक एक रहस्य ही है। 90 के दशक में दिव्या ने कामयाबी की तमाम सीढ़ियों चढ़ ली थी। उस समय दिव्या भारती की चर्चा बॉलीवुड में हर तरफ थी लेकिन एक दिन 5 अप्रैल 1993 में मात्र 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। मौत से एक साल पहले ही उन्होंने साजिद नाडियावाला के साथ शादी की थी। मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट के 5वें फ्लोर से गिर कर उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत भी आज तक एक रहस्य ही है। वह कैसे गिरी और क्यों गिरी इन सवालों के जवाब आज तक नहीं मिले।
सिल्क स्मिता

दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री स्लिक स्मिता की मौत मात्र 36 साल की उम्र में हो गई थी। माना जाता है कि वे अपनी बोल्ड इमेज से बेहद दुखी थीं और इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी कहानी पर हाल ही में फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ भी बनी जिसमें विद्या बालन ने सिल्क का किरदार निभाया।

परवीन बॉबी
मशहूर अभिनेत्री परवी बॉबी की मौत भी एक रहस्य ही है। 2005 में परवीन बॉबी की मौत का पता दो दिन बाद चला था। उनके पड़ोसियों ने देखा कि फ्लैट के बाहर दो दिन से अखबार और दूध के पैकेट पड़े हैं। अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा खोला गया तो पता चला कि दो दिन पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। माना जाता है कि निजी जीवन की तनहाई उनकी मौत का कारण बनी।

Home / Entertainment / Bollywood / इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की मौत आज भी है रहस्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो