बॉलीवुड

सोनम की ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ पहुंची ‘OSCAR’ लाइब्रेरी में, सामने आई ये खुशखबरी!

Sonam Kapoor स्टारर फिल्म ‘Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga’ को ऑस्कर की खास लाइब्रेरी का हिस्सा बनाया जाएगा।

मुंबईFeb 08, 2019 / 09:25 am

Riya Jain

Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga movie will be a part of oscars library

बॅालीवुड एक्ट्रेस Sonam Kapoor और एक्टर Anil Kapoor स्टारर फिल्म ‘Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शैली चोपड़ा धार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को को स्क्रीनप्ले को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस की लाइब्रेरी का हिस्सा बनाया जाएगा। जी हां, एक वेबसाइट की खबर के अनुसार फिल्म को ऑस्कर की खास लाइब्रेरी का हिस्सा बनाया जाएगा।

 

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म की कहानी दो लड़कियों की प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक रिश्तों को मान्यता दी थी। ऐसे में इस वक्त पर फिल्म का रिलीज होना बिल्कुल सही साबित हुआ।

ek-ladki-ko-dekha-to-aisa-laga-movie

फिल्म में सोनम और अनिल के अलावा एक्टर राजकुमार राव और जूही चावला ने भी मुख्य किरदार अदा किया था। फिल्म ने बॅाक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की।

 

ek-ladki-ko-dekha-to-aisa-laga-movie-review

बता दें हाल में अनिल कपूर ने इस फिल्म और सोनम का धन्यवाद कहते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था, ‘मैं आज बहुत ज्यादा प्राउड महसूस कर रहा हूं। ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला बेटा’। बता दें इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

Home / Entertainment / Bollywood / सोनम की ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ पहुंची ‘OSCAR’ लाइब्रेरी में, सामने आई ये खुशखबरी!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.