बॉलीवुड

Happy Birthday Ranveer Singh: रणवीर के जन्मदिन पर देखिए उनकी बचपन की अनेदखी तस्वीरें

बॉलीवुड के सबसे जोशीले और उम्दा कलाकार रणवीर सिंह (Ranveer Singh Birthday) का आज जन्मदिन है। एक्टर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।

नई दिल्लीJul 06, 2020 / 01:37 pm

Sunita Adhikari

Ranveer Singh Childhood Pictures

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे जोशीले और उम्दा कलाकार रणवीर सिंह (Ranveer Singh Birthday) का आज जन्मदिन है। एक्टर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले रणवीर सिंह का गिनती इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में होती है। एक्टर ने अभी तक कुछ ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। उनके बर्थडे पर हम आपको रूबरू करवाते हैं उनकी कुछ बचपन (Ranveer Childhood Pictures) की अनदेखी तस्वीरों से-
रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था। रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी (Ranveer Singh Bhavnani) है। लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना सरनेम हटा दिया। क्योंकि सरनेम के साथ उनका नाम काफी लंबा था।
rrr.jpg
रणवीर सिंह और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) रिश्ते में कजिन लगते हैं। रणवीर के पिता और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पत्नी सुनीता कपूर आपस में चचेरे भाई बहन हैं। एक्टर की दादी चांद बर्फ भी फेमस एक्ट्रेस रह चुकी थीं। उन्होंने राज कपूर की फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
rrrr.jpg
रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं। उनका खानदान भारत-पाकिस्तान का बंटवारे से पहले करांची में रहता था। विभाजन के बाद रणवीर सिंह के माता-पिता मुबंई आ गए। रणवीर के परिवार में उनके पिता जगजीत सिंह भावनानी, मम्मी अंजु भावनानी और बड़ी बहन रितिका भावनानी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं। रणवीर गर्व के साथ खुद को मम्माज बॉय कहते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / Happy Birthday Ranveer Singh: रणवीर के जन्मदिन पर देखिए उनकी बचपन की अनेदखी तस्वीरें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.