बॉलीवुड

‘जयेशभाई जोरदार’ से रणवीर का लुक लीक, लग रहे पक्के गुजराती

दीपिका पादुकोण के पति के रूप में पूर्व भारतीय कप्तान ‘कपिल देव’ का रोल करेंगे रणवीर

मुंबईFeb 10, 2020 / 05:45 pm

Subodh Tripathi

‘जयेशभाई जोरदार’ से रणबीर का लुक लीक, लग रहे पक्के गुजराती

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एक फोटो सामने आई है। जिसमें वे फिल्म जयेशभाई जोरदार में पक्के गुजराती नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म निर्मााताओं ने उनके रोल का खुलासा किया था। जिसमें सिंबा अभिनेता घूंघट पहने महिलाओं की रक्षा करता नजर आ रहा है। रणवीर के जो फोटो वायरल हो रहे है। उसमें वे गुजराती लुक में एक व्यापारी की तरह नजर आ रहे हैं। इसी के साथ रणवीर फिल्म ’83’ में भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। जिसमें वे दीपिका पादुकोण के पति के रूप में पूर्व भारतीय कप्तान ‘कपिल देव’ का रोल करेंगे।

 

फिलहाल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वेलेंटाइन वीक मना रहे हैं। उन्होंने चंद दिनों पहले एक फोटो शेयर किया था। जिसमें दोनों के पासपोर्ट की फोटो शेयर की थी। इससे साफ पता चल रहा था कि वे वेलेंटाइन डे और वेलेंटाइन वीक कुछ खास अंदाज में मनाएंगे। वे रोज डे से ही वेकेशन पर है। उन्होंने वेकेशन पर जाने से पहले इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी।

Home / Entertainment / Bollywood / ‘जयेशभाई जोरदार’ से रणवीर का लुक लीक, लग रहे पक्के गुजराती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.