बॉलीवुड

लॉकडाउन में लोगों के बाहर निकलने पर भड़कने के बाद लता मंगेशकर ने दान किए इतने लाख रुपए

लता ने लॉकडाउन के बावजूद लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने को लेकर फटकार लगाई थी।

मुंबईApr 01, 2020 / 07:21 pm

पवन राणा

पीएम मोदी और लता मंगेश्कर

मुंबई। कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन है।’कोरोना से जंग’ में देश के बिजनेसमैन, सेलेब्स, नेता और आम लोग दिल खोलकर अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। सरकार ने इसके लिए पीएम केयर्स फंड बनाया है जिसमें लोग बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। फिल्म सितारों ने भी इस फंड में मदद की है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्स को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए धन्यवाद दिया है। इस बीच स्वर कोेकिला लता मंगेशकर ने भी कोरोना से लड़ने के लिए सहयोग किया है।

https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1244886825480536064?ref_src=twsrc%5Etfw

वयोवृद्ध गायिका लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए का सहयोग किया है। लता ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी मराठी भाषा में पोस्ट करके दी। इससे पहले लता ने लॉकडाउन के बावजूद लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने को लेकर फटकार लगाई थी। 22 फरवरी के ‘जनता कर्फ्यू’ और चिकित्सा कर्मियों को ताली-थाली बजाकर धन्यवाद देने की मोदी की पहल का भी उन्होंने स्वागत किया था।

https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1242425822574604288?ref_src=twsrc%5Etfw

24 अप्रेल को लता ने अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा था,’ क्या क़ोरोना से लड़ने की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ सरकार की है? क्या हमारा कोई दायित्व नहीं है? मेरी आप सबसे प्रार्थना है की सरकार का साथ दें। अपने परिवार के ,खुद के और समाज के स्वास्थ्य के रक्षक बनकर इस संकट का सामना करें….।’

https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1242424145154985987?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1241734215412015104?ref_src=twsrc%5Etfw

इस ट्वीट से पहले लता ने लिखा था,’ नमस्कार, हर बात की एक सीमा होती है। पूरे विश्व में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी लगातार कह रहे हैं की घर से बाहर ना निकलें। यही कोरोना रोकने का सबसे प्रभावशाली उपाय है, फिर भी ना जाने लोग इस बात को क्यों नहीं समझ रहे हैं?’

Home / Entertainment / Bollywood / लॉकडाउन में लोगों के बाहर निकलने पर भड़कने के बाद लता मंगेशकर ने दान किए इतने लाख रुपए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.