बॉलीवुड

Arjun Kapoor के बर्थडे पर Malaika Arora ने किया प्यार का इजहार, कहा- तुमसे जिंदगी रोशन है

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपना 35वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मना रहे हैं। उन्हें फैंस और दोस्तों की ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच उनकी लाइफ की बेहद खास मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी बर्थडे विश किया।

Jun 26, 2020 / 07:41 pm

Neha Gupta

Malaika Arora special message on Arjun Kapoor birthday

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपना 35वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मना रहे हैं। उन्हें फैंस और दोस्तों की ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच उनकी लाइफ की बेहद खास मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी बर्थडे विश किया। एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका और अर्जुन का रिश्ता (Arjun Malaika relationship) किसी से छिपा नहीं है, दोनों ही इसपर खुलकर बात करते हैं। कुछ वक्त पहले खबरें आई थीं कि अर्जुन – मलाइका इस साल शादी (Arjun Malaika wedding plans) कर सकते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के दौर में फिलहाल बड़े फंक्शन नामुमकिन जैसे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी में अर्जुन की एक बढ़िया फोटो (Malaika wished Arjun birthday) लगाई है। तस्वीर में अर्जुन हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ मलाइका ने कैप्शन (Malaika special message to Arjun) लिखा- जन्मदिन की ढेरों बधाईयां मेरी रोशनी (Malaika sunshine Arjun)। अर्जुन और मलाइका को एक दूसरे को डेट करते हुए अब काफी वक्त हो चुका है। दोनों सोशल मीडिया पर बड़ी ही खूबसूरती से एक दूसरे के लिए प्यार दिखाते हैं, तस्वीरें पोस्ट करते हैं। साथ ही एक दूसरे की टांग-खिंचाई भी करते हैं।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ स्पॉट (Malaika Arjun during Lockdown) किया गया था। जनता कर्फ्यू के दिन, दोनों को बालकनी में कोरोना फाइटर्स के लिए एक साथ ताली बजाते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही ऐसी खबरें आई थीं कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के साथ रहे हैं।

इसके अलावा मलाइका की बेस्ट फ्रेंड और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म की एंड का में काम कर चुकी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor birthday wished to Arjun) ने भी एक्टर को बर्थडे विश किया। अर्जुन की बहन अंशुला (Arjun sister Anushula post) ने एक लंबा-चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिखकर भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं सोनम कपूर ने अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देते (Sonam birthday wished to Arjun) हुए लिखा- आप हमेशा जिंदगी में हमें बहुत हंसाया है फिर चाहे स्थिति जो भी रही हो।

Home / Entertainment / Bollywood / Arjun Kapoor के बर्थडे पर Malaika Arora ने किया प्यार का इजहार, कहा- तुमसे जिंदगी रोशन है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.