मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी दादी मां से प्रेरित हैं और वह उन्हीं की तरह बनना चाहती हैं। प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी दादी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मेरी दादी मां जहां भी जाती हूं ध्यान रखती हैं। यहां तक की फिल्म के सेट पर भी। मैं अपनी दादी मां जैसा बनना चाहती हूं। तस्वीर में प्रियंका खाकी वर्दी में नजर आ रही हैं और यह स्पष्ट है कि यह तस्वीर प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल के सेट से है, जिसमें अभिनेत्री पुलिस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका में हैं। #JaiGangaajal was an amazing experience especially because I had the opportunity to work with such fine actors…https://t.co/gNAGIVm4Lp— PRIYANKA (@priyankachopra) February 10, 2016 प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी फिल्म की कुछ झलकियां हैं। वीडियो में प्रकाश झा के साथ मानव कौल, मुरली शर्मा, निनाद कामत और राहुल भट्ट भी हैं। My grandma commands attention wherever she goes, even on a film set! I wanna grow up to be like her! #Voxie https://t.co/qUuGBweUro— PRIYANKA (@priyankachopra) February 11, 2016