बॉलीवुड

रेसलर “सुल्तान” का साथ देंगी परिणीति चोपड़ा

कृति,कंगना और दीपिका के
बाद अब परिणीति चोपड़ा होंगी सलमान की हीरोईन।

Oct 09, 2015 / 12:20 pm

राखी सिंह

parineeti

मुंबई। सलमान खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट “सुल्तान” की तैयारियों में कॉफी समय से जुटे हुए है। रेसलर के रोल में फिट होने के लिए उन्होनें ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।दर्शकों में इस पहलवान की हीरोईन जानने की उत्सुक्ता लंबे समय से थी,आखिर में परिणीति का नाम सलमान की हीरोईन के रूप में सामने आ रहा है।



सलमान खान के साथ फिल्म “सुल्तान” में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएगी। सलमान की हीरोईन कौन होगी,इसके कई कयास लगाए जा रहे थे। पहले खबर थी कि लीड रोल के लिए कंगना रनौट,कृति सेनन,अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के नाम की चर्चा चल रही थी।



अब परिणीति को इस रोल के लिए चुना जा चुका है लेकिन यशराज फिल्म्स ने इस बात की अब तक पुष्टि नहीं की है। अगर ये बात सही हुई तो सलमान के साथ परिणीति पहली बार स्क्रिन पर नजर आएगी। रेसलर सलमान की बेगम परिणीति की नई जोड़ी को देखना दिलचस्प होगा।



अभी कुछ ही दिनों पहले परिणीति स्लिम लुक में नजर आई थी। खबर है कि वो इस फिल्म में अपने रोल में फिट नजर आने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अली अब्बास जफर इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे और साल 2016 में ईद के मौके पर यह फिल्म रीलिज होगी।

Home / Entertainment / Bollywood / रेसलर “सुल्तान” का साथ देंगी परिणीति चोपड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.