बॉलीवुड

दीपिका पहुंची जेएनयू तो भड़क गई ये एक्ट्रेस, पिता को लेकर कह दी ऐसी बातें, बवाल होना तय

दीपिका के जेएनयू पहुंचने पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। कई समूहों द्वारा उनकी फिल्म का बहिष्कार किया जा रहा है।

मुंबईJan 08, 2020 / 06:12 pm

Mahendra Yadav

दीपिका

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने को लेकर विवाद हो रहा है। जहां एक तरफ कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की आगामी फिल्म ‘छपाक’ को बॉयकोट करने की मांग की है। वहीं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स दीपिका का सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जो डिंपल गर्ल पर भड़क गई। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस पायल रोहतगी की।

 

https://twitter.com/hashtag/JNUSU?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पायल ने ट्विट करते हुए लिखा, दीपिका पादुकोण के पिता ने भारत के लिए मेडल जीते हैं और वो भारत को तोड़ने वालों का सपोर्ट कर रही हैं, आखिरकार उन्होंने बता दिया कि वो आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं। बता दें कि इसके पहले भी पायल रोहतगी ने दीपिका के जेएनयू पहुंचने पर उन्हें ‘बेवकूफ’ कहा था। पायल ने लिखा था— मेघना गुलजार ने दीपिका को कुछ जेएनयू के गुंडो से मिलने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया है, दीपिका मुझे एक ‘बेवकूफ’ लगती हैं।

 

बता दें दीपिका के जेएनयू पहुंचने पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। कई समूहों द्वारा उनकी फिल्म का बहिष्कार किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग इसे दीपिका का प्रमोशनल स्टंट बता रहे हैं। अब देखना होगा दीपिका के इस कदम से फिल्म छपाक कितनी प्रभावित होने वाली है।

Home / Entertainment / Bollywood / दीपिका पहुंची जेएनयू तो भड़क गई ये एक्ट्रेस, पिता को लेकर कह दी ऐसी बातें, बवाल होना तय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.