बॉलीवुड

Poonam Pandey Birthday: क्या आपने भी देखी हैं पूनम पांडे की ये 5 बोल्ड फिल्में

एक्ट्रेस पूनम पांडे का आज जन्मदिन हैं। हालांकि वह अभी मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो ‘लॉकअप’ में क़ैदी बंन कर सजा काट रही हैं। ऐसे में चलिए देखते हैं पूनम पांडे की 5 सुपरहिट फ़िल्में। जिसे देख आपका भी हो जाएगा टाइम पास।

Mar 11, 2022 / 11:03 am

Manisha Verma

poonam pandey birthday see list of poonam pandeys 5 bold movies

पूनम पाण्डे अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर सुर्ख़ीयों में बनी रहती हैं। हालांकि वह अभी मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो ‘लॉकअप’ में नज़र आ रही हैं। पूनम पांडे को लोग उनके बोल्ड अंदाज़ के लिए जानते हैं लेकिन उन्होंने बोल्ड फ़िल्मों के अलावा नॉर्मल फ़िल्मों में भी काम किया हैं। बता दें कि पूनम पांडे ने 2013 से फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी इसके बाद उन्होंने हिंदी फ़िल्म के साथ ही साथ तमिल फ़िल्म में भी काम किया हैं। आइए आपको बताते पूनम पांडे के पांच फ़िल्मों के बारे में।
नशा
पूनम पांडे की सबसे पहली फ़िल्म साल 2013 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म से ही पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि इस फ़िल्म में शिवम पाटिल और विशाल भोसले भी उनके साथ थे। अपनी बोल्ड अंदाज़ के कारण उन्हें इस फ़िल्म से एक अलग पहचान मिली थी। इस फ़िल्म की काफ़ी ज़्यादा तारीफ़ की गई थी।
द जर्नी ऑफ़ कर्मा
इस फ़िल्म को साल 2018 में रिलीज़ किया गया था। पूनम पांडे के साथ इस फ़िल्म में शक्ति कपूर लीड रोल में नज़र आए थे। इस फ़िल्म की काफ़ी ज़्यादा तारीफें हुई थी। इस फ़िल्म में शक्ति कपूर ने अपनी से 40 साल छोटी एक्ट्रेस पूनम पांडे के साथ बिना अश्लीलता के रोमांस करती नज़र आए थे।
गलती सिर्फ़ तुम्हारी कहानी
यह फ़िल्म एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में पूनम पांडे के साथ नवी भंगू और रवि यादव थे। जिसके निर्देशन सूर्यकांत त्यागी ने किया था। इस फ़िल्म को भी दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था।
युवा
युवा फ़िल्म में मल्टीस्टारर फ़िल्म थी। इस फ़िल्म को भी दर्शकों से काफ़ी ज़्यादा प्यार मिला था। इस फ़िल्म में पूनम पांडे के अलावा ओम पुरी, संजय मिश्रा, अर्चना पूरन, जिमी शेरगिल, जेसे स्टार शामिल थे।
मालिनी एंड को
यह फ़िल्म आतंकवादी पर आधारित थी। यह फिल्म बॉलीवुड नहीं बल्कि तमिल भाषा में थी। इस फ़िल्म को भी काफ़ी ज़्यादा पसंद किया गया था फ़िल्म में पूनम पांडे के अलावा सम्राट रेड्डी और सुमन भी मुख्य किरदार में थे।

Home / Entertainment / Bollywood / Poonam Pandey Birthday: क्या आपने भी देखी हैं पूनम पांडे की ये 5 बोल्ड फिल्में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.