बॉलीवुड

प्रियदर्शनी चटर्जी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2016

प्रियदर्शनी इससे पहले मिस इंडिया दिल्ली का खिताब भी जीत चुकी हैं

Apr 10, 2016 / 02:03 pm

अमनप्रीत कौर

Priyadarshini Chatterjee

मुंबई। दिल्ली की रहने वाली प्रियदर्शनी चटर्जी के सिर एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 का ताज सजा है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इसकी घोषणा की। प्रियदर्शनी मिस वर्ल्ड 2016 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने प्रथम रनरअप रहीं बेंगलूरु की सुश्रुति कृष्णा और लखनऊ की पंखुड़ी गिदवानी को पराजित कर यह ताज हासिल किया। प्रतियोगिता विजेता की घोषणा से पहले शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म फैन का प्रमोशन भी किया।

प्रियदर्शनी इससे पहले मिस इंडिया दिल्ली का खिताब भी जीत चुकी हैं। फिलहाल प्रियदर्शनी दिल्ली में रहती हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई मारिया पब्लिक स्कूल गुवाहाटी से हुई है। प्रतियोगिता की जूरी में संजय दत्त, यामी गौतम, अर्जुन कपूर, कबीर खान, एमी जैक्सन, मिस वर्ल्ड 2015 मिरजा लालगुना, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, एकता कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और शने पीकाक शामिल थे।

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियदर्शनी चटर्जी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2016

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.