बॉलीवुड

“बाजीराव मस्तानी” के पहले सॉन्ग में दिखा रणवीर का ये खास लुक

अब इसका पहला सॉन्ग “गजानन” बड़े लेवल पर लॉन्च किया
जाएगा। गणेशोत्सव होने के चलते इस सॉन्ग का महत्व और भी
बढ़ गया है

Sep 15, 2015 / 10:12 am

दिव्या सिंघल

bajirao mastani9

मुंबई। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म “बाजीराव मस्तानी” का पहला सॉन्ग आज रिलीज होने वाला है। इससे पहले फिल्म का शानदार ट्रेलर सामने आया था। अब इसका पहला सॉन्ग “गजानन” बड़े लेवल पर लॉन्च किया जाएगा।



दरअसल गणेशोत्सव कुछ ही दिन होने के चलते इस सॉन्ग का महत्व और भी बढ़ गया है। “गजानन” सॉन्ग आज पुणे के श्री छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स, बलेवादी स्टेडियम में लॉन्च होगा। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक करीब 5000 स्टूडेंट्स भगवान गणेश का रूप धारण करेंगे।



हाल ही में इस सॉन्ग में रणवीर का लुक सामने आया। रणबीर इसमें भगवान गणेश की पेंटिंग के आगे बैठे हैं। रॉयल अंदाज में रणवीर काफी अच्छे दिख रहे हैं। आपको बता दें कि गणेशोत्सव पुणे शहर में पहली बार सार्वजनिक तौर पर 1894 में मनाया गया, तब से अब तक महाराष्ट्र और भारत के अन्य राज्यों में भी मनाया जाता है। इसी लिए फिल्म “बाजीराव मस्तानी” की टीम फिल्म की गजानन आरती पुणे में बड़े धूमधाम से लॉन्च करेगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे।


Home / Entertainment / Bollywood / “बाजीराव मस्तानी” के पहले सॉन्ग में दिखा रणवीर का ये खास लुक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.