बॉलीवुड

टेनिस स्टार Sania Mirza ने रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम, इस खास वजह से लिया इतना बड़ा फैसला

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा करने जा रही हैं डिजिटल डेब्यू
इस खास वजह से सानिया ने अभिनय करने का बनाया मन

Nov 18, 2020 / 09:08 pm

Neha Gupta

Sania Mirza

नई दिल्ली | भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) जितनी अपनी खेल में सक्रिय रहती हैं उतना ही वो बॉलीवुड से भी नाता रखती हैं। कोरियोग्राफर फराह खान, सानिया की बेस्ट फ्रेंड बताई जाती हैं। सानिया अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स की पार्टीज में भी नजर आती हैं। वहीं अब वो फिल्म इंडस्ट्री का पूरी तौर पर हिस्सा बनने जा रही हैं। खबरों की मानें, तो सानिया जल्द ही वेब सीरीज से अपना डेब्यू करने वाली हैं। एक्टिंग की दुनिया में सानिया ने कदम रखने का मन बनाया है। सानिया ने अभिनय करने का फैसला एक खास वजह से लिया है। जिसके बार में हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है।

https://twitter.com/MirzaSania/status/1328304233356124161?ref_src=twsrc%5Etfw

सानिया वेब सीरीज ‘एमटीवी निषेध अलोन टुगेदर’ (MTV Nishedh Alone Together) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी। ये सीरीज टीबी जैसी घातक बीमारी पर आधारित होगी। सानिया ने बताया कि टीबी की बीमारी भारत में आज भी एक चिंता का विषय बनी हुई है। कम उम्र के लोगों को भी इस बीमारी ने घेर रखा है। जिसको लेकर सानिया इस वेब सीरीज के जरिए जागरुकता का काम करना चाहती हैं। सानिया का मानना है कि वो अपनी वेब सीरीज के माध्यम से एक बड़ा मैसेज दे पाएंगी। यही कारण है कि सानिया ने एक्टिंग करने का मन बनाया।

https://twitter.com/MirzaSania/status/1328303807210561538?ref_src=twsrc%5Etfw

सानिया ने आगे कहा कि कोरोनावायरस के आने के बाद से देश में टीबी का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। मैं इस वेब सीरीज की कहानी बहुत प्रेरित हुई हूं और लोगों को भी इसकी सच्चाई से अवगत कराना चाहती हूं। वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो एक कपल की लाइफ में टीबी की बीमारी को दिखाया जाएगा। सानिया इस पर विशलेषण करती हुई नजर आएंगी। वेबसीरीज को पांच भागों में बांटा गया है जिसे आप एमटीवी इंडिया और एमटीवी निषेध पर देख सकते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / टेनिस स्टार Sania Mirza ने रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम, इस खास वजह से लिया इतना बड़ा फैसला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.