बॉलीवुड

58 साल की उम्र में Sunil Shetty कर रहे है ऐसे काम, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

सुनील शेट्टी (Sunil Shetty)का वीडियो हुआ वायरल
मछलियों को दाना खिलाते आए नजर

नई दिल्लीAug 05, 2020 / 09:03 pm

Pratibha Tripathi

Sunil Shetty share video

नई दिल्ली। फ़िल्म और टीवी के अलावा सोशल मीडिया बॉलीवुड स्टार्स के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म है। दूसरे स्टार्स की तरह एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सुनील (Sunil Shetty share video) आए दिन अपनी तस्वीर और वीडियो अपने चाहने वालों के साथ इंटरनेट पर शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सुनील शेट्टी साइकिलिंग करते, डॉगी के साथ तो कभी उन्हें खाना खिलाते दिखते हैं। इस वीडियो में सुनील की लग्जरियस लाइफ स्टाइल की झलक देखने को मिलती है। सुनील शेट्टी (Sunil Shetty instagram Video) के इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं।

बॉलीवुड के ज़्यादातर एक्टर सुकून के पल बिताने के लिए अपने फॉर्महाउस को पसंद करते हैं। एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty farmhouse) भी व्यस्त दिनचर्या से सुकून तलाशने अपने फॉर्महाउस में समय बिताते हैं। इस वीडियो में ऐसा ही देखा जा सकता है, वे यहां पक्षियों को दाना खिलाते हैं और लोगों को दिखा भी रहे हैं। सुनील तालाब के किनारे मछलियों को दाना डालते और नेचर ब्यूटी भी सभी को दिखाते हैं। इस खूबसूरत वीडियो के साथ सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, “कितनी सुंदर दुनिया है।” सुनील शेट्टी का यह वीडियो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

अगर बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के काम की बात करें तो अपनी धुन के पक्के मस्त मौला एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) दर्शकों की पसंदीदा सुपरहिट सीरिज फ़िल्म ‘हेरा फेरी (Hera Pheri)’ के थर्ड पार्ट ‘हेरा फेरी 3’ में वे जल्द ही नजर आने वाले हैं। आपको बतादें ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि इस फ़िल्म में भी स्टारकास्ट रिपीट होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी की जोड़ी धमाल मचाती दिख सकती है।

Home / Entertainment / Bollywood / 58 साल की उम्र में Sunil Shetty कर रहे है ऐसे काम, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.