बॉलीवुड

आखिरकार ‘उरी’ एक्ट्रेस यामी गौतम का ड्रीम हुआ पूरा, निकली थीं मुंबई में अपने सपनों को खोजने

यामी गौतम (Yami Gautam) चंडीगढ़ की रहने वाली हैं, जहां उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की और अपना बचपन गुजारा जबकि उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था।

मुंबईApr 08, 2019 / 01:32 pm

Preeti Khushwaha

Yami Gautam

अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) कुछ साल पहले एक्टर बनने के अपने ड्रीम कॅरियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई आईं थीं। और उन्होंने मुंबई जैसे तेज गति वाले शहर में अपने सपने को साकार किया। यह कहा गया है कि मुंबई सपनों का शहर है, यह भी कहा जाता है कि यह एक ऐसा शहर है जो कभी नहीं सोता। इतने वर्ष मुंबई के उपनगरों में रहने के बाद, यामी गौतम ने अब जाकर मुंबई में अपने सपनों का घर खोजने का मुश्किल काम पूरा कर ही लिया है। ‘उरी’ की अभिनेत्री पश्चिमी उपनगर से अब बांद्रा के अपने नए घर में शिफ्ट हो गईं हैं।

यामी गौतम चंडीगढ़ की रहने वाली हैं, जहां उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की और अपना बचपन गुजारा जबकि उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। जब भी वे शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो वे चंडीगढ़ और हिमाचल में अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए चली जाती हैं। लेकिन वे हमेशा से मुंबई में अपनी पसंद के घर में रहने का सपना देखा करती थीं। काम में व्यस्त होने के कारण और काम के लिए लगातार दुनिया भर की यात्रा करने के कारण वे अब तक ऐसा घर नहीं ढूंढ पाईं थीं। वह अब वे अपने इस नए आरामदायक निवास के इंटीरियर डिजाइन करवाने में समय देंगी।

Yami Gautam

इसके बारे में बात करते हुए सूत्रों ने बताया कि, ‘यामी पिछले कुछ समय से एक नए घर की तलाश कर रहीं थीं। इसके लिए उनकी कुछ विशिष्ट पसंद थी। पश्चिमी उपनगरों में काफी समय तक रहने के दौरान वे कई विकल्पों को देख रही थीं और आखिरकार उन्हें बांद्रा में एक घर पसंद आ गया। अब वे इस नए अपार्टमेंट में रहने चली गईं हैं और अगले कुछ हफ्ते वे इस घर को अपनी पसंद के अनुसार बनाने में देंगी। उनकी बहन सूरीली भी उनकी मदद करेंगी।’

Home / Entertainment / Bollywood / आखिरकार ‘उरी’ एक्ट्रेस यामी गौतम का ड्रीम हुआ पूरा, निकली थीं मुंबई में अपने सपनों को खोजने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.