scriptवेन शी स्माइल्ड – रितोबन चक्रबर्ती | When She Smiled - Ritoban Chakrabarti | Patrika News

वेन शी स्माइल्ड – रितोबन चक्रबर्ती

Published: Mar 23, 2015 06:06:00 pm

किताब एक बहुत अच्छी लव स्टोरी है जिसे पढ़ने के लिए कुछ घंटे निकालना सार्थक है

किसी लड़की के बारे में लिखना किसी डिक्शनरी में शब्दों को लिखने के बराबर है, कोइ फर्क नहीं पड़ता की कितने शब्द हुए हैं लेकिन कभी पूरे नहीं पडेंगे। किताब वेन शी स्माइल्ड एक जवान लड़के की कहानी है जिसे एक लड़की से प्यार होने के बाद लड़की के बारे में भ्रम का पता चला। किताब एक लड़के के बार ेमें है जिसे किसी गलत लड़की से प्यार हो गया है और बुरी से बुरी हालत में भी प्यार जैसे मासुम शब्द के कारण सब कुछ भुल जाता है। कहानी में यह बी बताया है कि प्यार में दिल टुटना कितना दर्द देता है और प्यार आपको कितना बदल भी देता है।

किताब का आइडिया बिल्कुल नया है और इसके किरदार भी जिवंत प्रतित होते हैं। किताब मे की लिखावट सुंदर, सिंपल है। किताब आपके दिल को छुने वाली है लेकिन इसमें कोई मेलोड्रामा नहीं है। किताब एक बहुत अच्छी लव स्टोरी है जिसे पढ़ने के लिए कुछ घंटे निकालना सार्थक है।

किताब को पढ़ते वकेत हो सकता है आपको वही फिलींग आए जो वक्त आपने अपने प्यार के साथ बिताया है। किताब की जगह शिमला है जो अपने आप में प्रकृती और पेयार के रंगो से भरी हुई है और वही किताब की खुबसुरती को और बढ़ाती है।

किताब का मुख्य विषय प्यार है क्योंकि यह पूरी किताब प्यार के कई हिस्सों पर लिखी गई है। लेखक ने इस पूरे रिश्तो को बहुत ही साधारण और साफ-सुथरे तरीके से बताया है। किताब पढ़ने के बाद ना केवल आपको किताब की कहानी से प्यार हो जाएगा बल्की किताब के दोनों चरित्र “रोय” और “आकांक्षा” जो की अलग अलग पृष्ठभूमी से हैं, भी प्यार हो जाएगा।

आकांक्षा बहुत ही आराम पसंद लड़की है वहीं रोय पर जिवन पर कुछ अच्छा और बड़ा करने के लिए परिवार का दबाव है। पहले सब कुछ अच्छा चलता है लेकिन बाद में रिश्ते में दुरियां आने लगती हैं।

हो सकता है किताब में केवल आप एक बात नहीं समझ पाएं कि लड़कियां वही क्युं करती हैं जो वह करना चाहती हैं। वैसे पूरी किताब बेहतर तरीके से लिखी गई है और पढ़ने में यही लगता है कि यह किताब कहीं ना कहीं आप से भी जुड़ी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो