Aaj ka rashifal 05 December: भगवान विष्णु की कृपा से आज मेष, वृश्चिक और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल
Aaj ka rashifal 05 December जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा, धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे, खर्च भी बढ़ेगा और धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए आज कारोबार के सिलसिले में भागदौड़ व तनाव रहेगा, दोपहर बाद लाभ की स्थितियां तो बनेंगी परंतु उसका अधिकांश भाग कर्ज चुकाने में जा सकता है, शराब से परहेज करें और भगवान विष्णु की आराधना करना लाभकारी रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा, सरकारी कार्यों से धन प्राप्ति के योग हैं, नौकरी वालों को भी आज लाभ की संभावना है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज समय तनाव देने वाला तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम नहीं है, दोपहर बाद स्थिति में थोड़ा सुधार होगा, पक्षियों के लिए जल का पात्र भर कर रखना तनाव में राहत वाला हो सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों का आज का समय संतान हित में व्यतीत होगा, आज समय खर्च बढ़ाने वाला है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है, कई प्रकार से लाभ हो सकता है, आपके श्रेष्ठ कार्यों से प्रसिद्धि बढ़ सकती है, घरेलू कार्यों की भी जिम्मेदारी कम नहीं होगी घरेलू कार्य भी करना पड़ेंगे।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा, मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे, कठिन प्रयास करने पर सरकारी कार्य बन सकते हैं, पिता पक्ष से लाभ रहेगा स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, सर्दी के रोग बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के लिए समय शुभ है, शिक्षा, ज्ञान और मित्रों के सहयोग से धन प्राप्ति के विभिन्न मार्ग बन सकते हैं, पूर्व में की गई पूजा पाठ आपके लिए आज और भविष्य में लाभकारी हो सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज मानसिक परिश्रम की अधिकता रहेगी, यदि आप ने पूर्व में कर्ज लिया है तो आज कर्ज निपटाने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे, घरेलू स्थिति में सुधार होगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों को आज कठिन परिश्रम के बाद ही लाभ प्राप्त होगा, धर्म कर्म से अथवा बाहरी क्षेत्र से लाभ के रास्ते बनेंगे, स्थिति में सुधार के लिए संघर्ष जारी रखें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना लाभकारी हो सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों को आज ईश्वरीय कृपा से बौद्धिक प्रयोग से लाभ अर्जित हो, आज धन लाभ की स्थिति भी बन सकती है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा, लाभ के लिए संघर्ष करना होगा, व्यापारी वर्ग लाभ में रह सकता है, सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रोन्नति के साधन बन सकते हैं।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
अब पाइए अपने शहर ( Budaun News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज