scriptAaj ka rashifal 09 December: भोलेनाथ की कृपा से आज मिथुन और मीन वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 09 December Monday daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal 09 December: भोलेनाथ की कृपा से आज मिथुन और मीन वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

locationबदायूंPublished: Dec 09, 2019 07:24:17 am

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 09 December जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal 09 December: भोलेनाथ की कृपा से आज मिथुन और मीन वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 09 December: भोलेनाथ की कृपा से आज मिथुन और मीन वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों को आज अधिकांश कार्यों में प्रगति मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, धर्म की ओर रुचि जागृत होगी, नवीन उत्साह की वृद्धि होगी परंतु क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों को आज रोग के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, खांसी बुखार इत्यादि से कष्ट हो सकता है, छोटी यात्रा संभव है, शौक मौज पर धन अधिक खर्च हो सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के आज व्यापारिक लाभ अर्जित करने के साधन बनेंगे, शल्य चिकित्सा से जुड़े व्यक्ति, समान विक्रेता, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल व्यापारी लाभ में रहेंगे, माया मोह से दूर ही रहे, किसी आकर्षण में ना फंसे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है, यदि आपका कोई कार्य न्याय प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है तब आपकी बात का आज प्रभाव बन सकता है, दिन की शुरुआत मंदिर जाने से करें, अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा, रोग में वृद्धि हो सकती है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातक को आज धर्म कर्म से लाभ मिलेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, शिक्षा एवं ज्ञान अर्जन में सफलता मिलेगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, चोट चपेट से बचें, ऊंचाई पर जाने और विद्युत के तारों से अपनी सुरक्षा रखें, वाहन चलाते समय भी सावधानी रखने की आवश्यकता है, मौज मस्ती पर व्यर्थ खर्च हो सकता है, खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है, विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, जो जातक विवाह योग्य हैं उनके विवाह की बात चलेगी, भाषा और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज रोग संबंधी सावधानियां रखना आवश्यक है, हाई ब्लड प्रेशर के रोगी और बुखार इत्यादि के रोगी सावधानी रखें, सेंधा नमक खाना लाभप्रद रहेगा, कोर्ट कचहरी और जेल से बंधन मुक्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज गुस्से पर नियंत्रण रखना आवश्यक है,भाषा पर नियंत्रण रखें, चिकित्सा वर्ग/ विद्यार्थी वर्ग को ज्ञान अर्जन में सफलता प्राप्त होगी, व्यापारी वर्ग के व्यापार में वृद्धि होगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों का दिन शुभ है, हल्का तनाव हो सकता है, आज अधिकांश घरेलू कामों को निपटाने में समय लग सकता है, खर्चे की अधिकता हो सकती है,धार्मिक स्थल की छोटी यात्रा भी संभव है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन परिश्रम के अनुसार लाभ दिलाने वाला हो सकता है, फैशन वस्त्र विक्रेता, सुगंध इत्र इत्यादि पुष्प विक्रेता परिश्रम अनुसार लाभ में रहेंगे, छोटे भाई बहनों और नौकरों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातक आज धन प्राप्ति की दिशा में प्रयास करने पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं, प्राप्त धन रोगऔषधि चिकित्सा/ शादी में खर्च हो सकता है, पिता से सहयोग मिलेग, अधिकारी वर्ग की अनुकूलता रहेगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो