बदायूं

Aaj ka rashifal 09 October : ग्रहों की बदलती चाल आज कराएगी इन दो राशि वालों का फायदा, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 09 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंOct 09, 2019 / 05:55 am

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी कार्यो को निपटाने के लिए आज का दिन ठीक है।दोपहर बाद लाभ की स्थिति है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज पूजा पाठ में कमी के कारण भाग्य हानि हो सकती है। व्यापारिक सौदों में देरी हो सकती है। सरकारी कार्यों में उलझन रह सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। सूर्य उदय से दोपहर तक भागदौड़ और परेशानी बनी रहेगी। धन की कमी भी स्पष्ट दिखाई देगी। दोपहर बाद भाग्योदय धर्म-कर्म से कुछ कार्य बनेंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज कोई रोग परेशान कर सकता है। शरीर में वायु दोष की अधिकता के कारण शरीर में दर्द हो सकता है।दोपहर बाद परेशानी और बढ़ सकती है यदि आप पीपल के पेड़ के पास कुछ समय गुजारते हैं तब आप पीपल के पेड़ की ऊर्जा के कारण शरीर में कुछ अच्छा महसूस करेंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा में कमी रहेगी। मित्रों का व्यवहार उत्तम नहीं रहेगा। जीवनसाथी का आज सहयोग मिलेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, हाई ब्लड प्रेशर के रोगी आज सावधानी रहें परेशानी हो सकती है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज परिश्रम की अधिक करना पड़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में आसानी रहेगी। अधिकारी वर्ग आपकी बात को सुनेगा। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। परिश्रम से धन लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्रों से लाभ की स्थिति बन सकती है, यश में वृद्धि होगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग हैं लेकिन कुछ तनाव भी हो सकता है। समय में शीघ्र सुधार आता दिखाई दे रहा है। परिश्रम ,भागदौड़ आज बनी रहेगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को आज बाहरी क्षेत्रों से कुछ लाभ अर्जित हो सकेगा, शनि की साढ़ेसाती के कारण आप जिस लाभ के हकदार हैं वह नहीं मिल पाएगा लाभ का अंश कम रहेगा ।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दोपहर तक तनाव व भागदौड़ परंतु लाभ भी मिलेगा। दोपहर बाद समय कुछ ठीक आएगा। कुछ लाभ में वृद्धि होगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्योदय से दोपहर तक का समय ठीक है। दोपहर बाद मन थोड़ा खराब सा रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, पिता का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.