बदायूं

Aaj ka rashifal 10  October : ग्रहों की बदलती चाल आज इन तीन राशि वालों को कराएगी लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 10 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंOct 10, 2019 / 06:56 am

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों को आज भाग्य के द्वारा लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। कड़ी मेहनत से धन मिलेगा, मेहनत से शरीर रोग ग्रस्त भी हो सकता है, आपको पूजा पाठ से भी पूर्ण लाभ मिल सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों को आज पिता पक्ष से कुछ हानि हो सकती है। कारोबार भी साथ नहीं दे पाएगा। काफी प्रयासों के बाद अचानक कुछ लाभ की स्थिति बन सकती है सरकारी कामों में भी देरी होगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को पूर्व में की गई पूजा पाठ द्वारा लाभ हो सकता है उसके साथ ही राहु के नक्षत्र के कारण आज बुद्धि में भ्रम भी हो सकता है। शरीर में दर्द भी रह सकता है। सावधानी अपेक्षित है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वालों के को रोग की प्रबलता से कष्ट संभव है। कोई पुरानी बीमारी कष्ट दे सकती है। राहु के नक्षत्र के कारण बीमारी पकड़ में नहीं आएगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अच्छी सूचनाएं प्राप्त होंगी।अचानक लाभ का भी दिन है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने का दिन है। सरकारी परेशानियां भी हो सकती हैं। निकट भविष्य में मकान या वाहन पर खर्चा होने की संभावना बनती है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज भाग्य में अवरोध रह सकता है। शिक्षा में कड़ी मेहनत करना पड़ेगी। धूर्त मित्रों से कुछ दूरी बनाकर रखें कुसंग से भी बचें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज सार्वजनिक क्षेत्र से धन लाभ हो सकता है, भाग्य साथ देगा, प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, कोई भी खतरनाक काम करने से बचना चाहिए आज चोट चपेट से बचें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। मानसिक और शारीरिक परेशानी हो सकती है,अनैतिक संबंधों से दूर ही रहें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को बाहरी क्षेत्रों से कुछ प्राप्ति संभव है। राहु का नक्षत्र आज आपको कुछ मानसिक कष्ट दे सकता है। जहां तक संभव हो शांत रहने का प्रयास करें, याद रखें हर समय आपकी नहीं चलेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज लाभ की स्थिति है। शिक्षा में कमी रहेगी। संतान का व्यवहार आज कष्ट दे सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज छोटी सी यात्रा संभव हो सकती है। पिता पक्ष से हानि होगी। चतुर्थ भाव का राहु आप को शांति दे सकता है। संतान का खर्चा अधिक रहेगा। शांत रहने का प्रयास करें।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.