script

Aaj ka rashifal 11 December: सिद्धि योग में आज मेष, कर्क और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबदायूंPublished: Dec 10, 2019 08:45:40 pm

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 11 December जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal 

Aaj ka rashifal 11 December: सिद्धि योग में आज मेष, कर्क और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के आज धन लाभ प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं, वाणी का प्रभाव बना रहेगा, कुटुंब का सहयोग मिलेगा, भाग्यवश सफलता प्राप्ति के योग हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है, मन में प्रसन्नता रहेगी, जीवनसाथी को सर्दी विकार से रोग कष्ट हो सकता है, बुद्धि की तीव्रता का लाभ मिल सकता है, ज्ञान में बढ़ोतरी संभव है, आज रात्रि रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग में किया गया पूजा पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, धन का खर्च अधिक रहेगा, कोर्ट कचहरी तहसील के कार्य निपटाने हेतु समय ठीक है, यदि कोई जातक जेल बंधन मैं है तब मुक्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज बुद्धि के सफल प्रयोग से लाभ अर्जित हो सकता है, व्यापारी वर्ग लाभ में रहेगा, गीत संगीत से जुड़े व्यक्ति आज नवीन रचनाओं को रचने में सफल रहेंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है, सरकारी कार्य थोड़ी दौड़ भाग के बाद सफल हो सकते हैं, सरकारी कार्यों में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य की प्रबलता से लाभ होगा, पूर्व काल में किए गए श्रेष्ठ कर्म आज लाभ देंगे, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के आज व्यापारिक खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, तनाव वाली यात्रा भी हो सकती है, कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे पिता को कष्ट हो, सरकारी कार्यों में आज देरी संभव है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ रहेगा, विवाहित जातकों को जीवनसाथी के भाग्य से धन की प्राप्ति संभव है, क्रोध से दूर रहेंगे तब जीवनसाथी का सानिध्य और प्रेम मिलेगा , मानसिक शांति के अभाव में चंद्र के प्रकाश में थोड़ी देर विश्राम करना लाभकारी हो सकता है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत उत्तम नहीं कहा जा सकता, दवा इत्यादि पर आज धन खर्च होने की संभावना बनती है, यदि पूर्व में कोई कर्ज लिया है तो कर्ज आज पीड़ा दे सकता है, आज व्रत की पूर्णिमा है यदि आप पर कर्ज है तो पूर्णिमा का व्रत आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा और ज्ञान अर्जन का समय उत्तम है , प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा, संतान के हित चिंतन में भी आज समय लग सकता है, व्यापार सामान्य से कम रहेगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज धन, यश, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनते हैं, माता को सर्दी के रोग से कष्ट संभव है, घरेलू सुख सुविधाओं और अन्य कार्यो में धन का व्यय हो सकता है, शौक और सुख साधन बढ़ेंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज संतान के हित साधन के लिए परिश्रम की अधिकता रहेगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा, भाग्य उम्मीद के अनुसार साथ नहीं देगा, अभी भाग्य भाव और धन भाव का स्वामी मंगल ग्रह मृत्यु वाले भाव में है, चीटियों को कुछ खाने को डालना लाभकारी रह सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो