script

Aaj ka rashifal 12  November : मंगल ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

locationबदायूंPublished: Nov 11, 2019 09:09:21 pm

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 12 November जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal 12  November : मंगल ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Aaj ka rashifal 12  November : मंगल ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, शरीर स्वस्थ नहीं रह पाएगा, अम्ल पित्त के बढ़ने से बुखार का भय बना रह सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, आपके द्वारा किए गए श्रेष्ठ कर्मों से यश की वृद्धि होगी। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से रोगों से मुक्ति संभव है, परंतु शरीर में अम्ल पित्त की अधिकता से बुखार रोग का भय बना रह सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चे से भरा रह सकता है, कर्ज़ की वृद्धि संभव है, जीवनसाथी के रोग पर धन खर्च हो सकता है, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कर्ज में वृद्धि हो सकती है, आपको 12 नवंबर 2019 से 27 दिसंबर 2019 तक शरीर को चोट चपेट से बचाना है, विद्युत संबंधी कार्यों में सावधानी रखें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है, वाणी के प्रभाव से लाभ होगा, शिक्षा के लिए दिन भी शुभ है। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से लाभ में वृद्धि संभव है, मित्रता में क्रोध की अधिकता रहेगी, 27 दिसंबर तक कई बार लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के व्यवसाय में वृद्धि संभव है, नौकरी पेशा व्यक्तियों को नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी, विद्युत संबंधी और चिकित्सा संबंधी व्यापारी लाभ में रह सकते हैं, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से व्यापार में वृद्धि संभव है, पिता को लाभ होगा, व्यापार संबंधी नवीन योजनाएं बनेंगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज पूर्व में संचित पुण्य कार्यों का लाभ मिलेगा, भाग्य का साथ मिलेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, झगड़े झंझट से दूर ही रहे, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से भाग्य में वृद्धि और परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, लाभ से वंचित हो सकते हैं, धन हानि के भी योग हैं, यात्रा संभव है, क्रोध और भाषा पर नियंत्रण रखें, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से वाणी द्वारा हानि संभव है अतः बोलते समय शब्दों के चयन पर ध्यान दें।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ रहेगा, जीवन साथी का परामर्श व स्नेह प्राप्त होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शरीर में अम्ल पित्त बढ़ने से बुखार हो सकता है, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से क्रोध की अधिकता और सुख में वृद्धि होगी, धन प्राप्ति की विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनेंगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोग पर धन खर्च करने वाला हो सकता है, झगड़ा ना करें, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से शरीर में रोग वृद्धि हो सकती है, विदेशी यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, शिक्षा में शुभता रहेगी, मित्रों से लाभ मिलेगा, संतान को रोग से कष्ट संभव है, आज शारीरिक ऊर्जा मैं कमी हो सकती है। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और मेडिकल छात्र लाभ में रहेंगे, ज्ञान बढ़ेगा, बाहरी क्षेत्रों से लाभ हो सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, हल्का तनाव मिल सकता है, प्रसिद्धि बढ़ेगी, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को राजनीतिक लाभ संभव है, घरेलू कार्यों में भी समय लगेगा, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, व्यापार बढ़ेगा, सरकारी क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों से मेल मिलाप बढ़ेगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम पराक्रम की अधिकता रहेगी, छोटे भाई-बहनों और नौकरों को लाभ मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से परिश्रम अधिक करना होगा, पिता को लाभ होगा, व्यापार में नवीन योजनाओं बनेंगी, विद्युत संबंधी और मेडिकल संबंधित लोग पर काम का दबाव बढ़ेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज धन का आवागमन बना रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें,
मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से रोग में वृद्धि हो सकती है, चोट चपेट का भय रह सकता है क्योंकि मंगल मृत्यु वाले भाव में आया है, पूर्व सृजित पुण्य में कमी आएगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो