script

Aaj ka rashifal 12 October : ध्रुव योग में आज वृश्चिक और कुम्भ वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

locationबदायूंPublished: Oct 11, 2019 05:30:58 pm

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 12 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च भरा रहेगा। आज तनाव भी मिल सकता है। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। आज कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है। आज सुख में कमी आएगी और वाहन भी परेशान कर सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज धन संबंधी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आज आप प्रयास करने पर लाभ में रहेंगे। व्यापार से अच्छा लाभ हो सकता है। छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। जो जातक विवाह योग्य हैं उनके विवाह की बात चलेगी। शुभ सूचना भी मिल सकती हैं।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। आपको किसी आवश्यक कार्य से आज कुछ धन लेना पड़ सकता है। जिन लोगों ने व्यापार की वृद्धि के लिए बैंकों में धन प्राप्ति, संबंधी प्रार्थना पत्र दिए हैं उनको प्रयास करना चाहिए धन मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। आज आपको पिता पक्ष से लाभ हो सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों की आज धर्म कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों से लाभ मिल सकता है। संतान के हित में कुछ अच्छा होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। छोटी सी यात्रा हो सकती है। आज हानि का दिन है, खर्चे बढ़ेंगे। घरेलू समस्याओं से मन पीड़ित रहेगा। बहुत प्रयास करने पर थोड़ा सा लाभ संभव है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो जातक विवाह योग्य हैं उनके विवाह की बात चल सकती है। लेखन का कार्य करने वाले जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट लाभ में रहेंगे।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। सरकारी कार्यों को करने में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग के अधिकांश सौदे उधार में रहेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्य आपके हित में हो सकते हैं।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। संतान/ शिक्षा संबंधी अच्छी सूचना मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लिखा पढ़ी के कार्य करने वाले आज लाभ में रहेंगे।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। आप अपनी बात रखें सरकारी अधिकारी आपकी बात ध्यान से सुनेंगे। घरेलू कार्यों में खर्चा अधिक होगा। वाहन से कष्ट हो सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए अत्यधिक परिश्रम और भागदौड़ भरा दिन रहेगा। शाम तक जीवन साथी के भाग्य से कुछ लाभ संभव है। पूरा दिन लगभग अस्त-व्यस्त ही रहेगा। सुबह देवी जी का पाठ करके निकले दिन शुभ हो सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज धन लाभ संभव है। व्यापारी वर्ग लाभ में रह सकता है। सरकारी कार्य बनेंगे। व्यापार वृद्धि के लिए यदि आप कर्जा चाहेंगे उस दिशा में प्रगति संभव है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। स्वास्थ्य पूर्व से उत्तम रहेगा। मन में प्रसन्नता की वृद्धि होगी। संतान के हित में कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। शिक्षा परीक्षा उत्तम रहेगी। पूर्व में किए गए पूजा पाठ का लाभ भी मिलेगा।
प्रस्तुति

पंडित राकेश पांडे

9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो