बदायूं

Aaj ka rashifal  13   December: शुक्र ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Aaj ka rashifal 13 December जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंDec 13, 2019 / 08:34 am

jitendra verma

मंगलवार आज बन रहा है शिव याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी और सुख में कमी आएगी, यश प्रतिष्ठा में भी बाधा आ सकती है, परिश्रम में कोई कमी ना रखें, आज वाहन परेशान कर सकता है, शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से व्यापार में वृद्धि संभव है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों को आज छोटे भाई बहन और नौकरों से लाभ की स्थिति रहेगी, कहीं से अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं, भाषा पर नियंत्रण रखें,शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से मन धर्म कर्म में लगेगा और पर्यटन यात्रा भी हो सकती है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज तीन तिकड़म से धन प्राप्ति करने की दिशा में बचना चाहिए, बुद्धि धन में ही लगी रहेगी, दुष्ट जनों से दूर ही रहे तो अच्छा रहेगा, भ्रम की स्थिति हो सकती है मन पर नियंत्रण रखना आवश्यक है,शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से शुगर के रोगी रहें सावधान रोग वृद्धि हो सकती है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, शरीर और मन दोनों परेशान हो सकते हैं, मन अशांत हो सकता है, खर्च की अधिकता रहेगी और लाभ की कमी रहेगी, जेब का खालीपन मन को व्यथित कर सकता है, बाहरी क्षेत्रों और कोर्ट कचहरी से पीड़ा मिल सकती है, आज कामों को टालना अच्छा रहेगा,शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से सुख में वृद्धि और व्यापार में सुधार होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है, बाहरी क्षेत्रों से प्रयास करने पर लाभ सम्भव है, ट्रांसपोर्टर वर्ग आज लाभ में रह सकता है,शुक्र ग्रह के मकर राशि में आने पर मन में भोग की वृत्ति बढ़ेगी और व्यापार घट सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज सरकारी कामों में रूकावट हो सकती है, हवाई व्यापार करने वाले व्यक्ति जैसे वायु यान सेवा, ट्रांसपोर्ट व्यापारी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट का काम करने वाले लाभ में रहेंगे,शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से प्रणय संबंधों में सुधार होगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है , धर्म-कर्म में बाधा उत्पन्न हो सकती है, आज भाग्य अवरोध के कारण व्यापार में कमी महसूस होगी,शुक्र के मकर राशि में आने पर सुख में वृद्धि होगी और यश मिलेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, आज चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में राहु के साथ है, वाहन चलाते समय सावधानी अपेक्षित है, कोई भी खतरनाक काम करने से बचें, अतिरिक्त खतरा मोल ना ले,शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने से परिश्रम में वृद्धि हो सकती है
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों का आज काधनु राशि के जातकों को आज मन पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, किसी जाल में ना फंसे, कुसंग से यथासंभव बचने का प्रयास करें, मन आज भ्रमित हो सकता है, शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से, आपको धन लाभ की स्थिति रहेगी कर्जे से भी धन मिल सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना आवश्यक है, बदलते मौसम में वायु कष्ट द्वारा शरीर पीड़ित हो सकता है, छिपे हुए रोग और छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से व्यापार की स्थिति में सुधार होगा और शिक्षा ज्ञान अर्जन में भी सुधार रहेगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों की आज शिक्षा में बाधा उत्पन्न हो सकती है, मित्रों से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण कष्ट हो सकता है, संतान का व्यवहार मन को पीड़ित कर सकता है, शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से मन में सुख भोग की वृत्ति बढ़ जाएगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातक का मन आज संतान के आचरण से पीड़ित हो सकता है, घर में शांति बनाए रखना आवश्यक है, गृह क्लेश से बचें, तनाव मिलने पर चुप रहना अच्छा रहेगा, शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से परिश्रम से लाभ हो और यात्रा लाभदायक रहेगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal  13   December: शुक्र ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.