बदायूं

Aaj ka rashifal 13  October : ग्रहों की बदलती चाल आज इन दो राशि वालों का कराएगी फायदा, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 13 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंOct 13, 2019 / 07:31 am

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, आज यश प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, खर्च की अधिकता रह सकती है, यात्रा भी संभव है , घरेलू कार्यों को निपटाने में आज समय लग सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृषभ राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति के परिश्रम अधिक करना होगा। प्राप्त धन किसी अन्य व्यक्ति की बीमारी में लग सकता है, कर्जा बढ़ सकता है, यात्रा भी संभव है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है, पिता पक्ष से लाभ होगा , व्यापार में सुधार रहेगा, ज्ञान अर्जन हेतु समय अच्छा है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज पूजा पाठ से लाभ मिलेगा, पूर्व में किए गए पुण्य कार्य आज लाभ देंगे, प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी परंतु रोग से कष्ट भी संभव है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज खर्च की अधिकता रहेगी, यात्रा भी हो सकती है, संतान को रोग कष्ट संभव है , दवा इत्यादि में धन का खर्चा हो सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज सार्वजनिक क्षेत्रों में कार्य करना पड़ सकता है, विवाहित जातकों के जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे, क्रोध से बचें।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज कर्ज की सी स्थिति रह सकती है, किसी बीमार व्यक्ति को देखने जाना पड़ेगा अथवा रोग पर धन खर्च हो।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज मित्रों/ संतान के सहयोग से धन की प्राप्ति सम्भव है , भाग्य से ज्ञान बढ़ेगा और व्यापार भी सामान्य शुभ रहेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, सुख में बाधा रेगी , मन धर्म कर्म में लगेगा, व्यापार से भी कुछ लाभ हो सकता है, फैशन इत्यादि से संबंधित ड्रेस डिजाइनर, इत्र और और पुष्प के व्यापार में लगे व्यक्ति लाभ में रहेंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी और जेब खाली रहेगी, भाग दौड़ ज्यादा करनी होगी , घर में धन खर्च हो, पिता पक्ष से कुछ लाभ सम्भव है , व्यापार में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज लाभ हो सकता है परंतु रोग से सावधान रहें, हाई ब्लड प्रेशर गुस्सा और क्रोध से कष्ट मिल सकता है , धर्म में वृद्धि, मृत्यु वाले भाव में अभी सूर्य और मंगल चल रहे हैं कष्ट मिल सकता है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज पिता पक्ष से लाभ हो सकता है, पिता के विचारों का सम्मान करें, व्यापार में वृद्धि होगी , यात्रा संभव है , जीवनसाथी का स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal 13  October : ग्रहों की बदलती चाल आज इन दो राशि वालों का कराएगी फायदा, जानिए आपका राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.