scriptAaj ka rashifal  13  February : आज भगवान की कृपा से इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल buyd | Aaj ka rashifal 13 Thursday daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal  13  February : आज भगवान की कृपा से इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल buyd

locationबदायूंPublished: Feb 12, 2020 07:26:42 pm

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 13 February जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम नहीं कहा जा सकता, बदलते मौसम में सर्दी के विकार प्रभावित कर सकते हैं, शुगर के रोगी खान-पान में सावधानी बरतें, आमदनी कम रहेगी और खर्चे की अधिकता रहेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है, फिर भी मित्रों से सहयोग कम मिलेगा, व्यापार सामान्य शुभ रहेगा, संतान के हित में भी कार्य होंगे, शिक्षा परीक्षा सामान्य रहेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा ,गायन और कला क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति विशेष लाभ में रहेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा, परिश्रम और पराक्रम दिखाने का आज दिन है, कवि और लेखक नवीन रचनाएं रचने में सफल होंगे, भाग्य साथ देगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग हैं, बाहरी क्षेत्रों से लाभ अर्जित कर पाएंगे, विवाहित जातक आज जीवनसाथी से प्रभावित रहेंगे।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, मन में प्रसन्नता रहेगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, धन प्राप्ति की नवीन योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन ठीक है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, सरकारी कार्य से संबंधित यात्रा का खर्चा संभव है, आज लाभ कम रहेगा, कोर्ट कचहरी के कार्य भी हो सकते हैं, भाग्य साथ देगा, अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, भाग्य साथ देगा ,शिक्षा परीक्षा सामान्य रहेगी , सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों में लाभ मिल सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए सरकारी कार्यों हेतु आज का दिन सामान्य शुभ है, पिता पक्ष की सलाह लाभकारी रहेगी, परिश्रम से व्यापार में वृद्धि के योग हैं।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को आज भाग्य की प्रबलता का उचित लाभ मिलेगा, धन लाभ के अवसर बुद्धि के प्रयोग और गणेश जी की कृपा से मिलेंगे, आज धर्म में रुचि होगी, दिन का प्रारंभ मंदिर जाने से करें तो अच्छा रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, व्यर्थ की भागदौड़ और खर्चे की अधिकता रहेगी, मन में किसी कार्यवश चिंता हो सकती है, बड़े व्यापारिक सौदों में हानि हो सकती है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है, मन प्रसन्न रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो