scriptAaj ka rashifal  14  February : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव | Aaj ka rashifal 14 February Friday daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal  14  February : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव

locationबदायूंPublished: Feb 13, 2020 08:24:37 pm

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 14 February जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal  14  February : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव

Aaj ka rashifal  14  February : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है, मन प्रसन्न रहेगा, शौक मौज में खर्चा भी होगा, धर्म में रुचि रहेगी और पूजा पाठ का लाभ मिलेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन छात्रों के लिए शुभ है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है, चोट चपेट भी लग सकती है, खतरनाक कार्यों से दूर ही रहे क्योंकि मृत्यु वाले भाव चार ग्रह हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से यश, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, व्यापारिक दृष्टि से समय शुभ है , सरकारी कार्यों में अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से पराक्रम में वृद्धि होगी और छोटे भाई बहनों एवं नौकरों को लाभ होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज समय घरेलू कार्यों में व्यतीत होगा, श्रेष्ठ कार्यों में भाग्य साथ देगा, धर्म-कर्म से भी लाभ मिलेगा ,सूर्य के राशि परिवर्तन से धन लाभ होगा और यात्रा भी संभव है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा तभी कार्य बनेंगे, विद्यार्थी वर्ग हेतु शिक्षा के लिए समय ठीक है, धर्म-कर्म में मन लगेगा। सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य में सुधार होगा और स्वभाव में तेजी आएगी।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों का आज धन प्राप्ति हेतु समय शुभ है, व्यापारिक लाभ हो सकता है, परिश्रम की अधिकता रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के सरकारी कार्य आसानी से बनेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी, मन में प्रसन्नता बढ़ेगी, झगड़े इत्यादि से दूर ही रहे। सूर्य के राशि परिवर्तन से लाभ के योग हैं और शिक्षा में सुधार होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता ,दिन मिलाजुला रहेगा, शौक मौज और मित्रों में समय व्यतीत होगा, शिक्षा व्यवस्था पर खर्चे के अधिकता रहेगी। सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से व्यापार में वृद्धि होगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ,समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, क्रोध से बचें। सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से पराक्रम में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ भी मिलेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, व्यापार में वृद्धि होगी, व्यर्थ के झगड़ों से दूर ही रहें, बदलते मौसम में रोग इत्यादि से बचें। सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से वाणी में तेजी रहेगी और यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों की धर्म-कर्म में रूचि जागृत होगी, धन लाभ भी संभव है, वाणी की मधुरता का लाभ मिलेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम नहीं कहा जा सकता, शुगर के रोगी खानपान पर ध्यान दें, व्यापारिक लाभ रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य में सुधार होगा और खर्चे में बढ़ोत्तरी होगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो