scriptAaj ka rashifal  17  February : भोलेनाथ की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 17 February Monday daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal  17  February : भोलेनाथ की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

locationबदायूंPublished: Feb 16, 2020 07:10:52 pm

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 17 February जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal  17  February : भोलेनाथ की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal  17  February : भोलेनाथ की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों को आज मिले जुले अनुभव होंगे, हल्के तनाव के साथ व्यर्थ के कार्यों में समय खर्च होगा, धर्म कर्म से लाभ होगा, व्यापारिक गतिविधियों में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है, परिश्रम पराक्रम के साथ मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा, व्यापार के लिए समय उत्तम रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम नहीं कहा जा सकता, जमा धन दवा इत्यादि में खर्च हो सकती है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धर्म-कर्म से मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का समय मिला जुला रहेगा, शिक्षा ज्ञान अर्जन में कमी रहेगी, आज मित्रों से अधिक सहयोग की आशा ना करें, व्यर्थ के तनाव हो सकते हैं।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों की आज घरेलू कार्यों में खर्च की अधिकता रहेगी, सरकारी कार्यों के लिए दिन शुभ है, व्यापार में वृद्धि रहेगी, अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा, आज के दिन लाभ के भी योग हैं, भाग्य की कृपा से प्रयास फलीभूत होंगे, स्वास्थ्य हल्का नरम रह सकता है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन प्राप्ति की दिशा में अच्छा सिद्ध हो सकता है, प्रयास करें, वाणी में संयम रखें, यात्रा से लाभ सम्भव है, मित्रों का सहयोग रहेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज भाग्य साथ नहीं देगा, कार्यों में रूकावट आ सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, घरेलू और सार्वजनिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता, स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा, खर्चों की अधिकता रहेगी, कोर्ट कचहरी के लिए समय ठीक है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जीवन साथी के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है, संतान के हित को साधने वाले कार्य होंगे, मित्र संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को व्यापार व सरकारी कार्यों में उलझनों के बाद लाभ रहेगा, सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा, कुछ तनाव हो सकता है, छोटे भाई बहनों का सहयोग रहेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो