बदायूं

Aaj ka rashifal 17 November : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव

Aaj ka rashifal 17 November जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंNov 16, 2019 / 05:02 pm

jitendra verma

Rashifal

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी और भाग्य साथ देगा, शाम के समय सुख में वृद्धि और यश प्रतिष्ठा भी बढ़ जाएगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से शिक्षा में कमी, संतान को आ सकता है बुखार, हो सकते हैं पित्त प्रकृति के रोग।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों के लिए आज अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है, भाषा पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, शाम के समय छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगाऔर वे लाभ में रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से मन में विलासिता की वृद्धि होगी और सहनशीलता में कमी आएगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज धन संबंधी प्रयास सार्थक हो सकते हैं, दिन में विभिन्न प्रकार की उलझन हो सकती हैं, शाम का समय धन प्राप्ति के लिए अच्छा है। सूर्य के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, दिनभर भागदौड़ मानसिक तनाव और खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है, नए विचारों की उत्पत्ति संभव है। सूर्य के राशि परिवर्तन से विद्यार्थियों की शिक्षा उत्तम रहेगी धन की व्यवस्था में मित्रों का सहयोग रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, कमीशन के कार्यों से अचानक लाभ की परिस्थितियां बनेंगी, लाभ के कई मार्ग बन सकते हैं, शाम को खर्चे की अधिकता रहेगी, सूर्य के राशि परिवर्तन से बुद्धि चातुर्य द्वारा प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को सरकारी कार्यों में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है, अच्छे कार्यों से प्रसिद्धि बढ़ेगी और लाभ संभव है। सूर्य के राशि परिवर्तन से परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, सरकारी कार्यों में उलझन रहेगी, व्यापारिक सौदों से कारोबार बढ़ेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से धन प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी, यदि आप सूर्य मंत्र के जाप को करते हैं और सूर्य को जल चढ़ाते हैं तब लाभ और प्रसिद्धि बढ़ेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में है राहु के साथ, व्यर्थ की उलझनों से मानसिक कष्ट की प्राप्ति होगी , किसी मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का जाप करें, गायत्री मंत्र से अभिमंत्रित जल को पिए, तब मन शांत होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से मन में क्रोध बढ़ेगा परंतु सरकारी कार्य बन सकते हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, यथासंभव कुसंग से बचने का प्रयास करें, कुसंगति में पड़ने से जीवन साथी से कलह हो सकती है, सूर्य के राशि परिवर्तन से भाग्य में कमी रहेगी, पूजा पाठ में मन नहीं लगेगा धार्मिक यात्राओं से लाभ रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज वायु संबंधी रोगों द्वारा कष्ट हो सकता है, शरीर में खुजली इत्यादि रोगों की वृद्धि होगी, छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, शत्रु षड्यंत्र द्वारा आपको धोखा दे सकता है, किसी के जाल में ना फंसे , शाम का समय जीवनसाथी के संग आनंद से व्यतीत होगा, मन में शांति भी रहेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से यात्राओं से लाभ हो सकता है, विद्या प्राप्ति में वृद्धि होगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों की आज शिक्षा में व्यवधान आ सकता है, व्यापारी वर्ग को कमीशन से लाभ होगा, कबाड़ का काम करने वाले लाभ में रहेंगे, शाम के समय सर्दी के रोग हो सकते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से नौकरी पेशा व्यक्तियों को नौकरी में उन्नति संभव है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, माता का स्वास्थ्य बहुत उत्तम नहीं रहेगा, मानसिक तनाव मिल सकता है, शाम का समय संतान व मित्रों के संग व्यतीत होगा, सूर्य के राशि परिवर्तन से रोग घटेगा और धर्म-कर्म में आस्था की वृद्धि होगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.